IOC के बाद अब फीफा ने रूस को दिया बड़ा झटका, 2022 फुटबॉल वर्ल्ड कप से किया बाहर

पेरिस, 01 मार्च: यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूस को चारों ओर से प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर यूरोपीय देश और अमेरिका यूक्रेन को हथियार और राहत सामाग्री मुहैया कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर रूस पर एक के बाद एक कड़े प्रतिबंध लगाते जा रहे हैं। अब रूस को एक और बड़ा झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के बाद अब फीफा और यूईएएफ ने रूस को प्रतिबंधित कर दिया है।

FIFA and UEFA expelled from FIFA World Cup and national and club banned from competitions

फीफा ने अगले आदेश तक रूस को सभी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं से निलंबित करने का निर्णय लिया है। पोलैंड, स्वीडन द्वार रूस के खिलाफ फुटबॉल मुकाबले खेलने से इनकार करने के बाद फीफा ने ये फैसला लिया है। यूईएफए (यूरोपीय फुटबॉल की शासी निकाय) के साथ लंबी चर्चा के बाद फीफा ने सोमवार को इस फैसले की घोषणा की। यूईएफए ने भी अगले आदेश तक रूस के फुटबॉल क्लबों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। अब रूस के क्लब किसी भी फुटबॉल लीग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

फीफा ने कहा है कि रूस की राष्ट्रीय टीम और क्लब अगले आदेश तक किसी भी टूर्नामेंट में नहीं खेल सकेंगे। यह फैसला फीफा काउंसिल के ब्यूरो और यूएफा के एग्जीक्यूटिव कमेटी ने लिया है। फीफा का कहना है कि वह यूक्रेन के लोगों के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं। फीफा और यूएफा दोनों के अध्यक्ष को उम्मीद है कि यूक्रेन की हालत जल्द ही सुधरेगी और फुटबॉल वापस से लोगों के बीच खुशियां लेकर आएगा। इससे शांति को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस साल नवंबर-दिसंबर में कतर में फीफा वर्ल्ड कप होना है। रूस को मार्च-अप्रैल में फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर खेलना था। लेकिन वह इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएगा। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने आरओसी को अपने झंडे के नीचे प्रतिस्पर्धा करने से प्रतिबंधित कर दिया है। उसने सिफारिश की है कि रूसी और बेलारूसी एथलीटों को किसी भी संगठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने से रोका जाए।

इससे पहले फीफा ने तय किया था कि रूस में फुटबॉल का कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला जाएगा। वहीं, विदेश में रूसी टीम के खेलने पर उनके झंडे और राष्ट्रगान पर प्रतिंबध लगा दिया था। कई देशों ने रूस के साथ फुटबॉल मैच खेलने से इनकार कर दिया था। इंग्लैंड, चेक रिपब्लिक और पोलैंड ने रूस के खिलाफ क्वालिफायर मैच खेलने से मना कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+