Copa America 2024 में हो गया बड़ा बवाल, उरुग्वे के स्टार ने फैंस पर बरसाए घूंसे, Video देख उड़ जाएंगे होश!
Copa America 2024: लिवरपूल के स्टार डार्विन नुनेज़ (Darwin Nunez) और अन्य उरुग्वे खिलाड़ी बुधवार को कोपा अमेरिका सेमीफाइनल में 1-0 से मिली हार के बाद कोलंबियाई फैंस के साथ हाथापाई करते नजर आए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
कोलंबियाई फैंस पर मुक्के बरसाते नजर आए नुनेज
वायरल वीडियो में उरुग्वे के स्ट्राइकर नुनेज़ को कोलंबिया से मिली हार के बाद चार्लोट के बैंक ऑफ़ अमेरिका स्टेडियम में दर्शकों की सीट पर कूदने के बाद कोलंबियाई फैंस पर मुक्के बरसाते हुए देखा जा सकता है।

इस बात को लेकर फैंस से भिड़े थे स्टार
उरुग्वे के सेंट्रल डिफेंडर जोस मारिया गिमेनेज़ ने कहा कि खिलाड़ी परिवार के सदस्यों और खेल देख रहे प्रियजनों की सुरक्षा की चिंता में हाथापाई में कूद पड़े थे। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एटलेटिको मैड्रिड के खिलाड़ी ने मीडिया को बताया कि, 'यह एक बुरी स्थित थी। हमारा परिवार खतरे में था। हमें अपने प्रियजनों को बाहर निकालने के लिए स्टैंड पर जाना पड़ा, जिसमें छोटे नवजात शिशु भी थे।' 'वहां एक भी पुलिस अधिकारी नहीं था, मुझे उम्मीद है कि जो लोग इसे आयोजित कर रहे हैं, वे परिवारों के साथ थोड़ा और सावधान रहेंगे।'
यहां देखें फाइट का वीडियो-
ये भी पढ़ें- Champions Trophy 2025 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया! जानें फिर कहां खेले जाएंगे भारत के मैच?
कई मिनट तक जारी रही फाइट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीड़ में मौजूद दर्शकों का भारी बहुमत कोलंबिया को सपोर्ट कर रहा था, लेकिन उनके और उनके उरुग्वे के समकक्षों के बीच कोई मनमुटाव नहीं था। फाइट के दौरान कई उरुग्वे के खिलाड़ी भीड़ में घुस गए, ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें बचाने के लिए, जिनमें नुनेज़ प्रमुख थे। कई मिनट तक लड़ाई जारी रही जब तक कि पुलिस ने आखिरकार हस्तक्षेप नहीं किया। लगभग 80-100 उरुग्वे के फैंस का एक ग्रुप स्टेडियम में, मैदान पर, बाकी प्रशंसकों के चले जाने के काफी समय बाद तक बना रहा।












Click it and Unblock the Notifications