Champions Trophy 2025 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया! जानें फिर कहां खेले जाएंगे भारत के मैच?
ICC Champions Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई (BCCI) आईसीसी (ICC) से दुबई या श्रीलंका में मैच आयोजित करने के लिए कहेगा। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान के पास मेजबानी के अधिकार हैं।
श्रीलंका में हो सकते हैं टीम इंडिया के मैच
दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी-मार्च में हाइब्रिड मॉडल में आयोजित होने की संभावना है, क्योंकि यह बेहद कम संभावना है कि भारत वनडे मैच खेलने के लिए पाकिस्तान की यात्रा करेगा। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान के पास मेज़बानी के अधिकार हैं, जो 2017 के बाद पहली बार क्रिकेट कैलेंडर में वापसी करेगा। हालांकि, टूर्नामेंट के कुछ मैच श्रीलंका में आयोजित किए जाने की संभावना है।

पाकिस्तान को मिली है टूर्नामेंट की मेजबानी
दरअसल, आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन अगले साल 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक पाकिस्तान में होने वाला है, जोकि 50 ओवर का टूर्नामेंट है। हालांकि, अहम सवाल अब तक यही था कि क्या भारतीय टीम इस आयोजन के लिए पाकिस्तान जाएगी, जिसपर कुछ हद तक स्थिति साफ होती नजर आ रही है।
ये भी पढ़ें- Hardik Pandya: अब कभी एक नहीं हो पाएंगे हार्दिक और नताशा? तलाक की अफवाहों के बीच आया सबसे बड़ा अपडेट
लाहौर में खेले जाएंगे सभी मैच
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के सभी मैचों की मेजबानी लाहौर में करने का प्रस्ताव रखा है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने की संभना नहीं के बराबर है और अंतिम निर्णय भारत सरकार पर निर्भर है।
भारत सरकार लेगी आखिरी निर्णय
टीम इंडिया के पाकिस्तान जाने की संभावना बहुत कम एक सूत्र ने इस संबंध में बताया कि, 'यह बेहद असंभव है कि भारतीय टीम पाकिस्तान जाए। आखिरकार, निर्णय भारत सरकार पर निर्भर है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इस महीने श्रीलंका में होने वाली ICC की आगामी बैठक में इस मुद्दे को उठाने की योजना बना रहा है।'












Click it and Unblock the Notifications