क्या लियोनेल मेसी का ये आखिरी Copa America था? फैंस क्यों हुए खुश
Copa America 2024 final results: कोलंबिया के खिलाफ कोपा अमेरिका फाइनल को अर्जेंटीना ने जीतकर इतिहास रच दिया है। कोपा अमेरिका को सबसे अधिक खिताब अर्जेंटीना के नाम ही है। अर्जेंटीना ने 16वीं बार कोपा अमेरिका के खिताब पर कब्जा जमाया है। जबकि कोलंबिया ने आखिरी बार 23 साल पहले 2001 का फाइनल खेला था और अपनी मेजबानी में चैंपियन बनी थी।
चोट के कारण मेसी ने बीच में छोड़ा मैच
फाइनल मैच दौरान लियोनेल मेसी को गंभीर चोट लग गई थी। यह घटना 36वें मिनट में हुई, इसके बावजूद मेसी 66वें मिनट तक मैच खेलते रहे। लेकिन आखिरकार उन्हें मैदान छोड़कर वापस बाहर जाना पड़ा। उन्होंने दर्द के बावजूद आगे बढ़ने की कोशिश की। लेकिन वह पूरा मैच नहीं खेल सके। मैसी के बाहर जाते समय अर्जेंटीना के समर्थकों की आंखों में आंसू थे और उन्होंने खड़े होकर तालियां बजाईं।

क्या मेसी के करियर का था ये आखिरी Copa America
मेसी की चोट को लेकर अब तक कोई ऑफिश्यली स्टेटमेंट नहीं आई है। लेकिन उनकी चोट काफी गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद ये भी कहा जा रहा है कि यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो सकता है। 37 साल की उम्र में ऐसी चोट से उबरना उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कोपा अमेरिका का आयोजन हर चाल बाद किया जाता है, ऐसे में अगले कोपा अमेरिका में मेसी का खेलना मुश्किल दिखाई दे रहा है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह मेसी का कोपा अमेरिका में आखिरी मैच हो सकता है। 37 वर्षीय मेसी ने इस टूर्नामेंट में एक गोल किया।
फैंस आखिर क्यों है खुश
अर्जेंटीना के फैंस लगातार दूसरी बार कोपा अमेरिका का खिताब जीतने के बाद बेहद खुश नजर आ रहे हैं। मेसी के फैंस लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। इस जीत ने मेसी और उनकी टीम को बहुत खुशी दी, भले ही वे खेल के दौरान चोटिल हो गए थे। यह जीत अर्जेंटीना के फुटबॉल इतिहास में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अर्जेंटीना के एक और खिलाड़ी एंजेल डि मारिया ने 16वीं बार कोपा अमेरिका जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications