ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले की हालत बेहद नाजुक, क्रिसमस के मौके पर अस्पताल पहुंचा पूरा परिवार
आपको बता दें कि पेले को पिछले साल सितंबर में कोलोन ट्यूमर हटाया गया था। उसके बाद उनकी कीमोथेरेपी की गई। पेले पहले भी कई बार अस्पताल में भर्ती हुए थे।

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले की हालत काफी नाजुक है। क्रिसमस के मौके पर पेले का परिवार साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में इकट्ठा हो गया है। अस्पताल में परिजनों के आने का सिलसिला क्रिसमस की पूर्व संध्या से ही शुरू हो गया था। आपको बता दें कि 82 साल के पेले बीते नवंबर से ही अस्पताल में भर्ती हैं।
महान फुटबॉलर के बच्चों ने किया भावुक ट्वीट
पेले का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने इस सप्ताह कहा था कि उनका (पेले) का कैंसर बढ़ गया था और उनकी किडनी और कार्डियक डिसफंक्शन ने काम करना बंद कर दिया था। न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, पेले के बेटे एडसन चोल्बी नैसिमेंटो शनिवार को अस्पताल पहुंचे। पेले की बेटी केली नैसिमेंटो भी अस्पताल में ही हैं। एडिन्हो ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा, ''पापा... मेरी ताकत आप हैं।''
सितंबर में कोलोन ट्यूमर से हटे थे पेले
आपको बता दें कि पेले को पिछले साल सितंबर में कोलोन ट्यूमर हटाया गया था। उसके बाद उनकी कीमोथेरेपी की गई। पेले पहले भी कई बार अस्पताल में भर्ती हुए थे। इस बार भी वह नियमित जांच के लिए आए थे, लेकिन धीरे-धीरे उनकी हालत नाजुक होने लगी और वह अब तक बाहर नहीं निकल पाए हैं। इसके बाद पेले को हार्ट से संबंधित समस्याएं होने लगीं। इसके बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बता दें कि पेले ने 1958, 1962 और 1970 में ब्राजील को विश्व कप जिताया थआ। नेमार ने हाल ही में 2022 फीफा विश्व कप के दौरान ब्राजील के अग्रणी स्कोरर (77 गोल) के पेले के सर्वकालिक रिकॉर्ड की बराबरी की।












Click it and Unblock the Notifications