ब्राजील के स्टार फुटबॉलर ने नाइट क्लब में महिला के प्राइवेट पार्ट को छूआ! पुलिस ने कर लिया अरेस्ट
ब्राजील के स्टार फुटबॉलर दानी अल्वेस पर आरोप है कि उन्होंने न्यू ईयर पार्टी में एक महिला के प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश की थी। अल्वेस ने इन आरोपों को खारिज किया है।

ब्राजील के स्टार फुटबॉलर दानी अल्वेस एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिर गए हैं। शुक्रवार को पुलिस ने दानी अल्वेस को गिरफ्तार भी कर लिया। उन पर आरोप लगा है कि दिसंबर महीने में उन्होंने बार्सिलोना के एक नाइट क्लब में एक महिला का यौन उत्पीड़न किया था। शुक्रवार को स्पेन में उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
न्यू ईयर पार्टी के दौरान की है घटना
पुलिस की ओर से इस बारे में एक बयान जारी किया गया है। पुलिस ने बताया है कि 39 वर्षीय दानी अल्वेस को पहले बार्सिलोना के पुलिस स्टेशन में बुलाया गया था, जहां उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया है कि अब एक जस्टिस के द्वारा उनसे पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने कहा कि कैटलन पुलिस को 2 जनवरी को एक महिला की शिकायत मिली थी, जिसमें कहा गया था कि दानी अल्वेस ने उसे अनुचित तरीके से छुआ था। जानकारी के मुताबिक, यह घटना 30-31 दिसंबर की रात की बार्सिलोना के एक नाइट क्लब की है।
दानी अल्वेस पर लगे यह आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दानी अल्वेस पर आरोप हैं कि उन्होंने न्यू ईयर पार्टी में एक महिला की पैंट के अंदर हाथ डालने की कोशिश की थी। महिला ने इसका विरोध किया था। अपने उपर लगे आरोपों को दानी ने गलत बताया है। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा है कि वो उस रात उस नाइट क्लब में थे, लेकिन उन्होंने किसी तरह का कोई गलत काम नहीं किया। अल्वेस ने एक टीवी को बताया कि उन्होंने कभी भी उस महिला को देखा तक नहीं है, जिसने उनपर आरोप लगाए हैं।
इस पूरे मामले में बार्सिलोना और जुवेंटस के पूर्व खिलाड़ी ने कहा, "मैं वहां था बहुत से लोग उस नाइट क्लब में पार्टी कर रहे थे। सभी लोग मस्ती के मूड में थे।हर कोई जानता है कि मुझे डांस करना पसंद है और एक अच्छा टाइम बिताना बहुत पसंद है, लेकिन मैं इस दौरान किसी को परेशान नहीं करता।" आपको बता दें कि दानी अल्वेस फीफा विश्व कप में टीम का हिस्सा नहीं थे, वो बार्सिलोना में छुट्टियां मना रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications