जंग की भेंट चढ़े दो युवा फुटबॉलर, यूक्रेन-रूस के युद्ध में हुए शहीद

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे सीमा विवाद में चल रही जंग का 8वां दिन चल रहा है, जिसमें यूक्रेन के दो युवा फुटबॉलर्स देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गये हैं। वैश्विक स्तर पर फुटबॉल का संचालन करने वाली अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ प्रोफेशनल फुटबॉलर्स की संस्था फिफ्प्रो ने इस खबर की पुष्टि की है। फिफ्प्रो के अनुसार यूक्रेन के दो फुटबॉलर जिन्होंने देश की रक्षा के लिये मिलिट्री को ज्वाइन किया था, वह रूस के साथ जंग में शहीद हो गये हैं।

Russia

गोल डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार रूस के साथ चल रहे सीमा विवाद के इस युद्ध में 21 वर्षीय विताली सपैलो और 25 वर्षीय दिमित्रो मार्टियेंको की मौत हुई है। सपैलो कारपेची लिविव की युवा टीम के थर्ड डिविजन गोलकीपर थे, जबकि मार्टियेंको ने एफसी होस्टोमेल के लिये सेंकेंड डिविजन पर फुटबॉल खेला है।

और पढ़ें: लगातार दूसरी बार ISL के सेमीफाइनल में पहुंचा मोहन बागान, रोमांचक मैच में चेन्नइयन को हराया

फिफ्प्रो ने इसको लेकर जारी किये गये आधिकारिक बयान में कहा,'यूक्रेन के इन युवा फुटबॉलर्स के परिवार, दोस्त और साथियों के साथ हमारी पूरी सहानुभूति है, जो कि इस युद्ध के दौरान जान गंवाने वाले पहले फुटबॉलर्स हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।'

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव को देखते हुए खेल जगत खिलाड़ियों और खेलों के आयोजन को लेकर काफी सुरक्षात्मक रवैया अपना रहा है। इसी को देखते हुए एफ 1 रेस के तहत रूस में खेले जाने वाले रसियन ग्रैंड प्रिक्स इवेंट को कैंसिल कर दिया गया है, तो वहीं पर एफ1 ने रूस की सदस्यता पर भी प्रतिबंध लगा दी है।

और पढ़ें: ISSF विश्व कप में भारत ने जीता तीसरा मेडेल, 10 मीटर एयर पिस्टल में निवेदिता, ईशा, रुचिता ने जीता गोल्ड

वहीं चैम्पियन्स लीग का फाइनल मैच जो कि पहले रूस में खेला जाना था, उसे भी कैंसिल कर पेरिस को उसकी मेजबानी दे दी गई है। इससे पहले चेल्सी एफसी के रूसी मालिक रोमन एब्रोमोविच ने इस दिग्गज फुटबॉल क्लब को बेचने की पुष्टि की है। रोमन ने साफ किया है कि 19 सालों तक क्लब के साथ जुड़े रहने के बाद उनके लिये यह फैसला लेना मुश्किल लेकिन लोगों के बीच बढ़ रहे विरोध को देखते हुए वह अपनी टीम बेचने की तैयारी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि एब्रोमोविच पर रूस के राष्ट्रपित व्लादिमिर पुतिन के साथ कथित रूप से नजदीकी रिश्ते रखने का आरोप लगा है, जिसके बाद यूक्रेन के साथ चल रहे सीमा विवाद के बीच उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+