Asian Cup qualifiers: आखिरी मिनट के खेल में भारत ने अफगानिस्तान से छीना मैच, छेत्री-समद के दम पर 2-1 से जीता

नई दिल्ली। कोलकाता के विवेकानंद युवा बाल भारती करियांगन (वीवाईबीके) स्टेडियम में खेले जा रहे एफसी एशियन कप क्वालिफायर्स 2023 में भारतीय फुटबॉल का जलवा लगातार दूसरे मैच में भी बरकरार रहा है। भारत ने 8 जून को खेले गये अपने पहले मैच में कंबोडिया की टीम को 2-0 से मात दी थी जिसके बाद उसे एशियन कप क्वालिफायर्स के ग्रुप डी में अपना दूसरा मैच अफगानिस्तान से खेलना पड़ा। इस मैच में भारतीय टीम ने मैच के लगभग 85 मिनटों तक पिछड़ने के बाद ड्रामेटिक अंदाज में वापसी की और आखिरी मिनटों में मैच का पासा पलटकर टीम को 2-1 से जीत दिला दी।

Recommended Video

    Asia Cup Qualifiers: India ने Afghanistan से छीना मैच, 2-1 से जीता | वनइंडिया हिंदी |*Sports
    AFC Asian Cup
    Photo Credit: AIFF

    अफगानिस्तान के खिलाफ मिली इस जीत में भारत के लिये सुनील छेत्री (86वें मिनट) और सहल अब्दुल समद (90+2 मिनट) ने गोल दागने का काम किया। मैच की शुरुआत काफी जोशिले अंदाज में देखने को मिली जहां पर भारतीय टीम ने पहले 10 मिनट में अफगानिस्तान को लगातार कॉर्नर पर रखा लेकिन इसके बावजूद अफगानी टीम बचाव करने में कामयाब रही।

    और पढ़ें: पैराशूटिंग विश्वकप में अवनि लेखरा ने जीता दूसरा गोल्ड, दो दिन में जीते दो मेडल

    20वें मिनट में अफगानिस्तान की टीम ने पहली बार भारत के लिये खतरा पैदा किया लेकिन भारतीय टीम इस खतरे को नाकाम करने में कामयाब रही। इसके बाद भारतीय टीम ने ज्यादा समझदारी से खेल दिखाया और गेंद का ज्यादातर अपने पास रखने में कामयाब भी रहे लेकिन इस दौरान मिले मौकों को भारतीय टीम भुनाने में नाकाम रही।

    इंटरवल से पहले सुनील छेत्री भारतीय टीम का खाता खोलने के करीब आये थे, जहां पर मनवीर सिंह ने दायीं तरफ से एक क्रॉस मारा था और छेत्री इस गेंद को अफगानी डिफेंडर हारून अमिरी से पार कराते हुए बॉक्स के अंदर ले गये थे और सिजर किक के जरिये गोल करना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्यवश यह कनेक्ट नहीं हुआ और भारत का खाता नहीं खुल सका। इस दौरान भारत के संदेश झिंगन की कॉल्फ में चोट आ गई थी।

    ब्रेक के बाद अफगानिस्तान की टीम मैच जीतने के मूड में नजर आई और उसने भारतीय टीम को बैकफुट पर रखा। हालांकि दोनों में से कोई भी टीम आखिरी मिनटों से पहले खाता खोल पाने में नाकाम रही। 85 मिनट तक कोई गोल नहीं होने के बाद 86वें मिनट में भारत के लिये सुनील छेत्री ने गोल के सूखे को खत्म किया और अशिके कुरुनियन की मदद से मिली फ्री किक पर गोल दागकर अपनी टीम का खाता खोला। हालांकि यह खुशी सिर्फ 2 मिनट ही टिक सकी क्योंकि अफगानिस्तान के लिये जुबैर अमिरी ने 88वें मिनट में बराबरी वाला गोल दाग दिया था।

    और पढ़ें: डैरिल मिचेल ने मारा ऐसा छक्का की सीधे बीयर ग्लास में जाकर गिरी गेंद, बाद में फैन से मांगी माफी

    89वें मिनट में सुनील छेत्री और मनवीर सिंह की जगह उदांता सिंह और सहल अब्दुल समद को मैदान पर भेजा गया। कुरुनियन के दम पर भारतीय टीम लगातार अफगानिस्तान के डिफेंडर्स को परेशान करने में कामयाब रहे। 90 मिनट का खेल समाप्त होने के बाद अतिरिक्त दो मिनट में सहल अब्दुल समद ने लेफ्ट कॉर्नर से गोल दागकर भारत को एक रोमांचक जीत दिला दी।

    इस जीत के साथ भारतीय टीम ने ग्रुप डी में 6 अंकों के साथ हॉन्गकॉन्ग की बराबरी कर ली है। अब भारतीय टीम को हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 14 जून को अपना अगला मुकाबला इसी मैदान पर खेलना है, जो कि भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से खेला जायेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+