पैराशूटिंग विश्वकप में अवनि लेखरा ने जीता दूसरा गोल्ड, दो दिन में जीते दो मेडल
नई दिल्ली। टोक्यो पैरालंपिक्स 2020 में भारत के लिये गोल्ड मेडल जीतने वाली अवनि लेखरा इस समय शैटॉरौक्स में जारी पैरा शूटिंग विश्व कप 2022 में धमाल मचा रही हैं और लगातार दूसरे दिन भारत के लिये स्वर्ण पदक जीतने का कारनामा किया है। अवनि लेखरा ने पैरा शूटिंग विश्वकप 2022 में शनिवार को महिलाओं के आर8 50मीटर 3पी एसएच1 इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अवनि लेखरा ने इस इवेंट के फाइनल मैच में 458.3 अंक हासिल कर इस टूर्नामेंट का दूसरा गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया मीडिया ने बात करते हुए कहा,'अवनि ने जीता दूसरा गोल्ड, टोक्यो 2020 में पदक जीतने वाली शूटर डबल मेडलिस्ट बन गई हैं। शैटॉरौक्स में जारी पैराशूटिंग विश्वकप में लगातार दो दिनों में दो गोल्ड मेडल जीते।'
और पढ़ें: डैरिल मिचेल ने मारा ऐसा छक्का की सीधे बीयर ग्लास में जाकर गिरी गेंद, बाद में फैन से मांगी माफी
इससे पहले राहुल जाखर और रूबिना फ्रांसिस ने पी5 मिक्स्ड के 10मीटर एयर पिस्टल स्टैंडर्डड एसएच1 इवेंट में गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किया। राहुल जाखर ने इस इवेंट का गोल्ड मेडल अपने नाम किया था तो रूबिना ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं पुरुष टीम की तिकड़ी राहुल जाखर, दीपेंदर और आकाश ने 10 मीटर एयर पिटस्ल का गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
वहीं गुरुवार को मनीष नरवाल और सिंहराज अधाना की जोड़ी ने मिक्स्ड टीम के इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था, जबकि बुधवार को मनीष नरवाल और रूबीना फ्रांसिस की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। नरवाल और फ्रांसिस की जोड़ी ने चीन के यांग चाओ और मिन ली को हराया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने क्वालिफिकेशन स्टेज में 565 अंक स्कोर कर नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
और पढ़ें: ZIM vs AFG: अफगानिस्तान ने जीत के साथ किया सीरीज का किया आगाज, जिम्बाब्वे को 6 विकेट से हराया
अवनि लेखरा ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में मंगलवार को 250.6 अंक हासिल कर न सिर्फ गोल्ड मेडल अपने नाम किया था बल्कि विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 20 वर्षीय अवनि लेखरा ने पुराने विश्व रिकॉर्ड (249.6) को तोड़कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इनके अलावा पैरा राइफल शूटर श्रीहरि देवारड्डी ने 10 मीटर एयर राइफल एसएच2 में 253.6 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।












Click it and Unblock the Notifications