FIFA World Cup : Argentina और France को कितने पैसे मिलेंगे, जानिए वर्ल्डकप प्राइज मनी की पूरी कहानी
FIFA World Cup 2022 जीतने वाली टीम को इतनी मोटी ईनामी राशि मिलेगी, जितनी आज तक नहीं मिली। अरब देश में पहली बार खेला जा रहा विश्वकप कई मायनों में ऐतिहासिक है। जानिए प्राइज मनी की पूरी डिटेल

2022 FIFA World Cup कई मायनों में ऐतिहासिक है। फ्रांस के जीतने पर 60 साल बाद इतिहास बनेगा। अर्जेंटीना की जीत होने पर इस साउथ अमेरिकी देश में वर्ल्डकप ट्रॉफी 36 साल बाद जाएगी। ऐसे में जानना दिलचस्प है कि Winner prize money कितनी है। Argentina और France को कितनी ईनामी राशि मिलेगी। तीसरे स्थान पर Croatia की झोली में कितनी रकम आएगी। जानिए सवालों के जवाब
2022 विश्व कप फाइनल में 72 मिलियन अमेरिकी डॉलर की प्राइज मनी है। विजेता को प्रतियोगिता में सर्वोच्च पुरस्कार 42 मिलियन डॉलर मिलेंगे। उपविजेता को 30 मिलियन डॉलर मिलेंगे। फीफा ने इस विश्व कप के लिए पुरस्कार राशि के रूप में कुल 440 मिलियन डॉलर आवंटित किए हैं।
चार साल पहले 2018 फीफा विश्व कप चैंपियन फ्रांस को पुरस्कार राशि में 38 मिलियन डॉलर मिले थे। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक चार साल पहले दिए गए 38 मिलियन डॉलर फुटबॉल विश्वकप चैम्पियनशिप में फीफा द्वारा दी गई सबसे बड़ी धनराशि थी। विजेता टीम को दी जाने वाली पुरस्कार राशि 2002 में केवल 8 मिलियन डॉलर थी। 2006 में प्राइज मनी 20 मिलियन डॉलर हुई।
टूर्नामेंट के राजस्व के बारे में यह भी रोचक है कि पुरुषों और महिलाओं के विश्व कप के लिए दी जाने वाली पुरस्कार राशि में भारी अंतर है। 2023 महिला विश्व कप के लिए पुरस्कार राशि केवल 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर है जो पुरुषों के टूर्नामेंच से 380 मिलियन डॉलर कम है।












Click it and Unblock the Notifications