ZIM vs IRE: आखिरी गेंद पर खत्म हुआ रोमांचक मुकाबला, जानिए किसे मिली जीत, ये खिलाड़ी बना हीरो
Ireland vs Zimbabwe, 1st T20 Highlights: गुरुवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच का नतीजा आखिरी गेंद पर निकला और जिम्बाब्वे की टीम ने महज एक विकेट से इस मैच को जीत लिया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले को जिम्बाब्वे ने रोमांचक अंदाज में अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही जिम्बाब्वे की टीम ने सीरीज में बढ़त बना ली है। जिम्बाब्वे की टीम इस सीरीज में 1-0 से आगे निकल गई है।
सिकंदर रजा बने हीरो: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर महज 147 रन ही बना सकी। जिम्बाब्वे की तरफ से कप्तान सिकंदर राजा ने एक बार फिर से बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने में भी बल्ले से जरूरी योगदान दिया। सिकंदर राजा ने इस मुकाबले में 65 रनों की मैच विनिंग पारी खेली और टीम को जीत तक पहुंचाने का कारनामा किया।

लो स्कोरिंग रहा मुकाबला: ऐसा पहली बार हुआ कि जिम्बाब्वे की सरजमीं पर कोई मुकाबला फ्लैट्स लाइट्स में खेला गया। पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही थी। लेकिन यहां मैच लो स्कोरिंग रहा। सिकंदर राजा को छोड़कर दोनों ही टीमों का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड के सलामी बल्लेबाज एंड्रयू बालबर्नी ने 31 रन बनाए। लेकिन इसके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा भी नहीं पार कर सका।
अंतिम गेंद पर मिली जीत: 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत भी खराब रही। जिम्बाब्वे ने पावर प्ले में 21 रनों के अंदर ही अपने दो बड़े विकट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान सिकंदर राजा ने पारी को संभाला और 42 गेंद पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 65 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत जिम्बाब्वे की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रनों की जरूरत थी। ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने अंतिम गेंद पर दो रन लेकर जिम्बाब्वे को जीत दिला दी।
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: तदिवानाशे मारुमनी, वेस्ली मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, ल्यूक जोंगवे, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, ट्रेवर ग्वंडू।
आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, गैरेथ डेलानी, बैरी मैक्कार्थी, क्रेग यंग, जोशुआ लिटिल।












Click it and Unblock the Notifications