जिम्बाब्वे ने किया बड़ा उलटफेर.. दिग्गजों से सजी कंगारू टीम 141 पर ढेर, 3 विकेट से गंवाया मैच

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हरा दिया है।

नई दिल्ली, 3 सितंबर: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हरा दिया है। जिम्बाब्वे के सामने केवल 142 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने 39 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम की जीत में कप्तान रेजिस चकबवा ने सबसे ज्यादा नाबाद 37 रन बनाए। इससे पहले खेले गए शुरुआती दो वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज कंगारू टीम ने 2-1 से जीती।

भारत से मुकाबले के लिए पाकिस्तान फिर खतरनाक, 'अब आ जाए कोई भी हमारे सामने'

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज फ्लॉप

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज फ्लॉप

मैच की शुरुआत जिम्बाब्वे के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के साथ हुई। टीम के लिए ये फैसला सही साबित हुआ और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जिम्बाब्वे के सामने बेअसर नजर आए। मेजबान टीम 31 ओवर में केवल 141 के स्कोर पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया का जिम्बाब्वे के खिलाफ ये सबसे कम स्कोर रहा। ओपनर डेविड वॉर्नर (94) को छोड़ कोई खिलाड़ी विकेट पर खड़े रहने का साहस नहीं दिखा सका। कप्तान एरोन फिंच (5), स्टीव स्मिथ (1), ग्लेन मैक्सवेल (19), एलेक्स कैरी (4), मार्कस स्टोइनिस (3) रन बनाकर आउट हुए।

बर्ल ने दिखाया दम

बर्ल ने दिखाया दम

कंगारू टीम को घुटनों पर लाने का काम जिम्बाब्वे के लेग स्पिनर रायन बर्ल ने किया। बर्ल ने केवल 3 ओवर की गेंदबाजी में मात्र 10 रन देकर 5 विकेट अपनी झोली में डाले। उन्होंने वॉर्नर (94), मैक्सवेल (19), एशटन एगर (0), मिचेल स्टार्क (2) और जोश हेजलवुड (0) को आउट किया। ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच अभी तक इतिहास में किसी भी गेंदबाज का 50 ओवर क्रिकेट में ये सबसे बढ़िया प्रदर्शन रहा। उनके अलावा ब्रैड एवांस को भी 3 विकेट मिले।

हेजलवुड की कोशिश नाकाम

हेजलवुड की कोशिश नाकाम

ऑस्ट्रेलिया को 142 रन का बचाव करना था, जो वास्तव में आसान नहीं था। लेकिन कंगारू टीम ने हार नहीं मानी और जिम्बाब्वे को कड़ी टक्कर दी। मेहमान टीम को सिर्फ 142 रन का टारगेट हासिल करने के लिए पूरी मशक्कत करनी पड़ी। टीम ने 39 ओवर में 7 विकेट खोकर टारगेट हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने 10 ओवर में केवल 30 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, लेकिन अपनी टीम को जीत ना दिला सके। जिम्बाब्वे की ओर से चकबावा नाबाद 37 के अलावा ओपनर तदिवानाशे मारुमानी ने भी 35 रन का योगदान दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+