ZIM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने ज़िम्बाब्वे का बनाया कीमा, पहले टेस्ट में कूटकर बुरी तरह चटाई धूल
ZIM vs SA: बुलावायो टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका की तूती बोली है और ज़िम्बाब्वे को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने मेजबानों को बुरी तरह चित करते हुए पहला टेस्ट मैच चौथे दिन अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने तबाही मचा दी।
ज़िम्बाब्वे के सामने दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 537 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था। जिसे पाना मुश्किल काम था और वही देखने को मिला। मुकाबले के चौथे दिन मेजबान टीम 208 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई और मैच हार गई। दक्षिण अफ्रीके ने सीरीज में लीड हासिल कर ली।

केशव महाराज की कप्तानी में खेलते हुए दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने 328 रनों के बड़े अंतर से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। पहली पारी में बल्लेबाजी दक्षिण अफ्रीका ने की थी। 9 विकेट पर 418 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें दो शतकीय पारियां आई। प्रिटोरियस ने 153 रनों का स्कोर खड़ा किया। उनके अलावा कॉर्बिन बोस्च के बल्ले से भी 100 रनों की पारी आई।
ZIM vs SA: ज़िम्बाब्वे से भी एक शतक
जवाबी पारी में खेलते हुए ज़िम्बाब्वे के लिए पहली पारी में शॉन विलियम्स ने शतकीय पारी खेलते हुए 137 रन जड़े। उनके शतक की वजह से ज़िम्बाब्वे का स्कोर 251 रनों के कुल स्कोर तक पहुँच गया। दक्षिण अफ्रीका के लिए पहली पारी में मुल्डर ने 4 विकेट अपने नाम किये। कोडी युसूफ और केशव महाराज के खाते में 3-3 विकेट आए। महाराज टेस्ट में 200 विकेट लेने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी बन गए।
ZIM vs SA: दूसरी पारी में अफ्रीका का बड़ा स्कोर
दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका के लिए मुल्डर ने शतकीय पारी खेली। वह 147 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में 369 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। ज़िम्बाब्वे के लिए वेलिंग्टन मसकाद्जा ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किये। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए ज़िम्बाब्वे की पारी 208 के स्कोर पर सिमट गई। कॉर्बिन बोस्च ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 6 जुलाई से शुरू होगा।












Click it and Unblock the Notifications