ZIM vs NZ: 66 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा! सीन विलियम्स ने रचा इतिहास, फिर भी जीत गई न्यूजीलैंड
ZIM vs NZ 1st Test Sean Williams: जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज़ सीन विलियम्स जबरदस्त फॉर्म से गुजर रहे हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बुलावायो में खेले जा रहे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में जब वह पहली बार रन के लिए दौड़े तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जिम बर्क का 66 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
सीन विलियम्स ने रचा इतिहास (ZIM vs NZ 1st Test Sean Williams)
अब विलियम्स टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा पारियां बिना शून्य पर आउट हुए खेलने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने अपने करियर की अब तक की 45 टेस्ट पारियों में एक बार भी 'डक' (0 रन पर आउट) नहीं लिया है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। सीन विलियम्स ने इन पारियों में अब तक 1900 से ज्यादा रन बनाए हैं और उनका औसत लगभग 48 का रहा है, जो उनकी निरंतरता को दर्शाता है।

7 टेस्ट मैचों में 600 से ज्यादा रन
इस लिस्ट में भारत के बृजेश पटेल भी शामिल हैं, जिन्होंने 38 पारियों में बिना डक लिए 972 रन बनाए थे। साल 2025 में सीन विलियम्स शानदार फॉर्म में हैं। इस साल उन्होंने 7 टेस्ट मैचों में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। वह फिलहाल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने के मामले में भारत के कप्तान शुभमन गिल के बाद दूसरे नंबर पर हैं।
न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से जीता मैच
हालांकि, पहले टेस्ट में जिम्बाब्वे की हालत अच्छी नहीं रही। पहली पारी में टीम महज़ 149 रन पर ढेर हो गई, जबकि न्यूज़ीलैंड ने 307 रन बनाकर 158 रन की बढ़त हासिल कर ली है। अब एक बार फिर से सीन विलियम्स पर उम्मीदें टिकी थी। लेकिन वह सिर्फ 49 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके साथ ही जिम्बाब्वे हार के करीब पहुंच गई। यह टेस्ट मैच तीसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम आसानी से अपने नाम कर ली। दूसरी पारी में जिम्बाब्वे 165 रन ही बना सकी और न्यूजीलैंड ने एक विकेट खोकर 8 रन बनाकर 9 विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया।












Click it and Unblock the Notifications