Zaka Ashraf Chairman: कौन हैं जाका अशरफ, जिन्हें बनाया गया PCB का नया अध्यक्ष

Zaka Ashraf Chairman: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अधिकारिक रूप से जका अशरफ (Zaka Ashraf) को पीसीबी के नए चेयरमैन के रूप में चुन लिया है। इसके साथ ही पाकिस्तान सरकार ने चार महीने की अवधि के लिए अशरफ की अध्यक्षता में एक नई दस सदस्यीय प्रबंधन समिति नियुक्त की है। प्रबंधन समिति आज यानी 6 जुलाई को लाहौर में अपनी पहली बैठक करेगी।

जका अशरफ को चार महीने के लिए मिली पीसीबी चेयरमैन की जिम्मेदारी
नए चेयरमैन के तौर पर जका अशरफ को सिर्फ 4 महीने के लिए ये जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में PCB की नई मैनेजमेंट कमेटी लाहौर में बैठक के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों और आगे की रणनीति पर चर्चा कर सकती है। मीटिंग के दौरान जका अशरफ जो भी फैसला करेंगे, उसमें उन्हें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मंजूरी लेनी होगी।

Zaka Ashraf

पीसीबी बोर्ड के दस सदस्य करेंगे अगले अध्यक्ष का फैसला
दरअसल, पीसीबी बोर्ड में दस सदस्य हैं- जिसमें चार क्षेत्रीय प्रतिनिधि, चार सेवा प्रतिनिधि और दो सदस्य प्रधानमंत्री द्वारा नामित हैं। ये सदस्य इस बात पर वोट करेंगे कि अगला अध्यक्ष कौन होगा। पीसीबी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में प्रधानमंत्री की नियुक्ति यह निर्धारित करती है कि तीन साल के कार्यकाल के लिए अध्यक्ष कौन बनेगा, और उस समय अशरफ सबसे पसंदीदा थे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद पर अशरफ को काबिज होना तय था, लेकिन पीसीबी ने देश भर की कई अदालतों में चुनौती मिलने के बाद अध्यक्ष पद का चुनाव स्थगित कर दिया। सरकार ने पीसीबी चुनाव आयुक्त अहमद शहजाद फारूक राणा को हटाकर सुप्रीम कोर्ट के वकील महमूद इकबाल खाकवानी को उनकी जगह नियुक्त किया।

पीसीबी के नए अध्यक्ष का चुनाव 26 जून को स्थगित कर दिया गया था। दौड़ से बाहर होने से पहले पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी ने 10 सदस्यीय बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का गठन किया, जिसमें पीसीबी संरक्षक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के दो प्रत्यक्ष नामांकित व्यक्ति शामिल थे। इसके बाद कार्यवाहक अध्यक्ष अहमद शहजाद फारूक राणा ने बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के कई सदस्यों को बदल दिया।

कौन हैं PCB के नए चेयरमैन जका अशरफ?
पकिस्तान पीपल्स पार्टी से जुड़े जका अशरफ प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के काफी करीबी माने जाते हैं। इससे पहले वह 2011 में पीसीबी के चेयरमैन रह चुके हैं। हालांकि, साल 2013 में इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने उनकी नियुक्ति को अवैध मानते हुए इस पद से हटा दिया था।

इसके अलावा अशरफ साल 2012 में एशियन क्रिकेट काउंसिल के डेवलमेंट कमेटी के चेयरमैन भी रह चुके हैं। जका अशरफ ने कॉलेज के दिनों से ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे। अशरफ ने अपनी पढ़ाई कैडेट कॉलेज पेटारो से पूरी की है।

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: पीसीबी ने वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान सरकार को लिखा पत्र, भारत यात्रा की मांगी इजाजत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान सरकार उन पांच स्थानों की सुरक्षा निरीक्षण के लिए भारत में एक प्रतिनिधिमंडल भी भेजेगी, जहां बाबर आजम की टीम विश्व कप के दौरान खेलेगी, जिसमें अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम भी शामिल है। एक बार जब प्रतिनिधिमंडल अपनी रिपोर्ट में आयोजन स्थलों को हरी झंडी दे देगा, तभी पीसीबी खिलाड़ियों को भारत भेजेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+