Zaheer Khan: पहली नजर में ही शाही घराने की बेटी पर दिल हार बैठे थे जहीर, शादी में मजहब नहीं बना दीवार

Zaheer Khan- Sagarika Ghatge Love story: आईपीएल 2025 के दंगल के बीच देश के पूर्व स्टार क्रिकेटर जहीर खान के घर पर किलकारियां गूंजी हैं, जी हां, वो और सागरिाका घाटगे शादी के आठ साल बाद मम्मी-पापा बने हैं। सागरिका ने बेटे को जन्म दिया है।

जहीर और सागरिका दोनों ने सोशल मीडिया पर इस गुडन्यूज को अपने फैंस से शेयर किया है, जिसके बाद से दोनों को बधाई देने का तांता लग गया है। जहीर ने अपने बेटे का नाम फतेहसिंह खान रखा है।

Zaheer Khan and Sagarika Ghatge

आपको बता दें कि एक वक्त था जब क्रिकेट जगत के जगमगाते सितारे जहीर खान 'नेशनल क्रश' हुआ करते थे। साल 2011 विश्वकप के बेहद खास खिलाड़ी रहे जहीर खान और सागरिका की पहली मुलाकात एक्टर अंगद बेदी की ओर से आयोजित एक इवेंट में हुई थी, दोनों को दोस्ती कॉमन फ्रेंड ने कराई थी। हालांकि दोनों के अफेयर की खबरों से लोग अनजान थे।

जहीर-सागरिका ने इंगेजमेंट रिंग वाली फोटो शेयर की थी (Zaheer Khan)

दोनों के रिलेशनशिप के बारे में लोगों को तब पता चला जब साल 2017 में जहीर-सागरिका ने इंगेजमेंट रिंग वाली फोटो शेयर करके लोगों को अपनी सगाई की खबर दी।

IPL के दौरान जहीर खान ने सागरिका को प्रपोज किया था

साल 2017 में IPL के दौरान जहीर खान ने सागरिका को प्रपोज किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की फोटो शेयर की थी, जिसमें लिखा था -"Never laugh at your wife's choices. You are one of them 😄 Partners for life!"

सागरिका के घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे! (Zaheer Khan)

जहीर के दिल में 'चक दे इंडिया' गर्ल ने कब जगह बनाई, ये आज भी रहस्य है क्योंकि जहीर खान और सागरिका दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बातें मीडिया में नहीं करते हैं। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। उस दौरान कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि सागरिका के घरवाले जहीर के मुस्लिम होने की वजह से इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे लेकिन दोनों के प्रेम के आगे उन्हें झुकना पड़ा, हालांकि इन बातों पर दोनों या दोनों की फैमिली ने कभी कोई टिप्पणी नहीं की।

क्या रिलेशनशिप पर धर्म का असर दिखता है?

कुछ वक्त पहले सागरिका ने फिल्मीज्ञान को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उनसे धर्म को लेकर सवाल किया गया था कि 'वो हिंदू हैं और उनके पति मुस्लिम, ऐसे में क्या उनके रिलेशनशिप पर इसका असर दिखता है?

'धर्म सभी का निजी मामला है'

तो इस पर सागरिका ने कहा था कि 'धर्म हमारी जिंदगी का हिस्सा है और ये हर किसी का पर्सनल मैटर है, मुझे लगता है कि धर्म हमारी पहचान है लेकिन ये निजी मामला है, जिस पर बातें नहीं होनी चाहिए, हमारे बीच में भी इसे लेकर कभी कोई बात नहीं होती है।'

'मिसेज जहीर खान बनकर गर्व महसूस करती हूं'

सागरिका ने कहा था कि 'उन्हें गर्व महसूस होता है कि वो मिसेज जहीर खान हैं।' आपको बता दें कि सागरिका घाटगे एक शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं। वो वो कोल्हापुर के शाही घराने से हैं, उनके पिता विजय घाटगे फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और इन दिनों वो अपनी मम्मी के साड़ी बिजनेस में हाथ बंटाती हैं।

टीवी और सिनेमा दोनों से दूर हैं सागरिका घाटगे

उन्होंने 'चक दे इंडिया' फिल्म में काम करने के अलावा 'फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 6' में भी हिस्सा लिया था, फिलहाल इस वक्त वो टीवी और सिनेमा दोनों से दूर हैं।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+