आरसीबी की गेंदबाजी है 'मोये-मोये,' चहल ने कोहली की टीम को किया ट्रोल, देखें वीडियो
Yuzvendra Chahal: आईपीएल से पहले टीमों ने नीलामी में अपनी कमजोर जगहों को भरने के लिए खिलाड़ियों को खरीदा। आरसीबी हर साल धाकड़ टीम के साथ मैदान पर जाती है लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाती। युजवेंद्र चहल ने आरसीबी की टीम के गेंदबाजी आक्रमण को ट्रोल किया।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। एक गेमिंग प्लेटफॉर्म का वीडियो चल रहा होता है, वहां होस्ट ने चहल को आरसीबी से सम्बंधित सवाल कर दिया। इसके बाद चहल ने ट्रोल करने वाले अंदाज में जवाब दिया। होस्ट को भी यह सुनकर हँसी आ गई।

होस्ट ने चहल को पूछा कि चहल भाई आरसीबी की गेंदबाजी के बारे में आप क्या कहेंगे। इस पर तपाक से जवाब देते हुए चहल ने कहा 'मोये-मोये'। इस एक ही लाइन से चहल ने आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण को परिभाषित कर दिया। होस्ट ने कहा यार ऐसा मत बोलो।
आरसीबी ने अपनी गेंदबाजी को मजबूत करने का पूरा प्रयास किया है। अल्जारी जोसेफ को आरसीबी ने 11 करोड़ से ज्यादा की राशि में खरीदा है। उनके अलावा आरसीबी ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्युसन को भी खरीदा है। दोनों तेज गेंदबाज टीम में है। यश दयाल और टॉम करन दोनों भी उनके पास हैं। तेज गेंदबाजी में आरसीबी अच्छी दिख रही है।
आरसीबी की टीम में चहल खुद भी खेल चुके हैं। बाद में वह राजस्थान रॉयल्स द्वारा खरीदे गए हैं। हालांकि उनका यह जवाब फनी अंदाज में था। इतना गंभीरता से उन्होंने ट्रोल करने वाला अंदाज नहीं दिखाया था। आरसीबी की टीम हर बार की तरह इस बार भी धाकड़ दिख रही है।
आरसीबी की टीम
फाफ डू प्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोड़, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, विशाक विजय कुमार, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज , रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, मयंक डागर, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह।












Click it and Unblock the Notifications