क्या Yuzvendra Chahal को फिर से मिल गया है नया प्यार? रोमांटिक स्टोरी शेयर कर मचाई सनसनी
Yuzvendra Chahal Instagram story: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स के साथ रोमांटिक पोस्ट शेयर कर एक बार फिर ध्यान खींचने का काम किया है। कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से तलाक की अफवाहों के बीच चहल ने रोमांटिक गाने "तैनू तक दी रावण" के साथ मिरर सेल्फी शेयर कर की है। जिसके बाद कुछ फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद युजवेंद्र चहल को फिर से प्यार हो गया है।
युजवेंद्र चहल ने शेयर की रोमांटिक पोस्ट (Yuzvendra Chahal Instagram story)
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इन अफवाहों के बावजूद न तो चहल और न ही धनश्री वर्मा ने इस खबर की पुष्टि या खंडन करते हुए कोई सार्वजनिक बयान दिया है। एक-दूसरे को लेकर दोनों ने किसी तरह का बयान नहीं दिया है। चहल ने कुछ दिन पहले एक पोस्ट कर तलाक की अफवाहों का ना तो गलत बताया और न ही उन्हें पूरी तरह से खारिज किया।

फैंस लगातार कर रहे हैं कमेंट्स
युजवेंद्र चहल की हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी ने फैंस को हैरान और उत्सुक कर दिया है। अपने एक पोस्ट में उन्होंने एक कैप्शन के साथ तस्वीरों का एक सेट शेयर किया जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि सच्चा प्यार मिलना रेयर है और मैं खुद रेयर हूं," इसके साथ उन्होंने हंसने वाले इमोजी को जोड़ा। इस पोस्ट पर उनके फैंस ने प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगा दी, जिसमें प्यार पर सलाह से लेकर हास्यपूर्ण टिप्स तक शामिल हैं।
ऐसे हुई थी युजवेंद्र चहल और धनश्री की मुलाकात
बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनश्री की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और इसके बाद उनका रिश्ता धीरे-धीरे गहरा हुआ। युज़वेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की लव स्टोरी की शुरुआत तब हुई जब धनश्री ने चहल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो पोस्ट किया था। चहल ने इसे देखा और दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इसके बाद, दोनों की दोस्ती बढ़ी और वे एक-दूसरे को समझने लगे। साल 2020 में चहल और धनश्री ने अपनी शादी का ऐलान कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications