आंसू टपकाते हुए युजवेंद्र चहल का पहली बार धनश्री पर निशाना? शिखर धवन का मिला साथ
Yuzvendra Chahal: धनश्री वर्मा से कथित तलाक के बाद भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपना जीवन अकेले बिता रहे हैं लेकिन उनके दिल में घरा दर्द छिपा हुआ दिखता है। चहल अपनी स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस को बताते रहते हैं। इस बार भी यही हुआ है।
चहल ने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखते हुए अपने प्यार का जिक्र किया है। धनश्री वर्मा का फोटो कुछ दिन पहले ही आया था, जिसमें वह अपनी मां के साथ दिखाई दी थीं। चहल और धनश्री इन्स्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं और फोटोज भी डिलीट हैं।

तलाक की घोषणा दोनों की तरफ से नहीं की गई हैं लेकिन चहल ने अब इन्स्टाग्राम पर अपने कुछ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि सच्चा प्यार मिलना दुर्लभ है। इस कैप्शन के साथ चहल ने कुछ फोटो पोस्ट किये हैं। इनमें वह काफी उदास लग रहे हैं। ऐसा दिख रहा है, जैसे उनके आंखो से आंसू निकल रहे हों।
इसके बाद फैन्स ने चहल का जमकर सपोर्ट किया है। छह लाख से ज्यादा लोगों ने चहल के इस पोस्ट को लाइक किया है। करीबन 4 हजार लोगों ने उनको कमेन्ट किया है और पूरी तरह से सपोर्ट करने की बात कही है। चहल को फैन्स का भरपूर प्यार मिला है। यहां तक कि शिखर धवन ने भी इसे लाइक किया है।
हालांकि धनश्री वर्मा को सीधे उन्होंने कुछ नहीं कहा लेकिन सच्चा प्यार नहीं मिलने की बात कहते हुए उन्होंने एक तरह से अपनी बात लोगों के सामने रख दी कि क्या हुआ है। चहल ने बता दिया कि किया हुआ होगा। किसकी तरफ से रिश्ता तोड़ने की बात हुई होगी।
भारतीय टीम में चहल अब शामिल नहीं हैं पिछले वर्ष टी20 वर्ल्ड कप की टीम में उनको शामिल किया गया था। फ़िलहाल तो वह विजय हजारे ट्रॉफी में भी नहीं खेले थे। चहल ने खुद ही अनुरोध करते हुए हरियाणा क्रिकेट संघ से कहा था कि वह खेल पाने में असमर्थ हैं।












Click it and Unblock the Notifications