IPL 2025 Final में कौन-कौन भिड़ेंगे? Yuzvendra Chahal की रूमर्ड गर्लफ्रेंड RJ Mahvash ने खोल दिया राज

IPL 2025 का खुमार चरम पर है और स्टेडियम में रोमांच जितना तेज है सोशल मीडिया पर भी उतना ही बवाल मचा हुआ है। इस बीच युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और पॉपुलर आरजे महवश (RJ Mahvash) ने एक ऐसा प्रीडिक्शन कर दिया है, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है।

महवश का दावा है कि इस बार IPL का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होगा। दिलचस्प बात ये है कि ये दावा उन्होंने स्टेडियम में मौजूद रहते हुए किया, पंजाब के झंडे को हवा में लहराते हुए!

RJ Mahvash

क्या कहा RJ महवश ने?
आरजे और एक्ट्रेस महवश ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि, प्रिडिक्शन: फाइनल मैच RCB बनाम PBKS होगा!' उनकी ये बात अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। उन्होंने न सिर्फ ये भविष्यवाणी की, बल्कि खुद पंजाब किंग्स को मैदान में जाकर सपोर्ट भी किया। लाल टॉप, डेनिम और सफेद शूज में RJ महवश ने अपने फैंस का दिल जीत लिया।

Video: विराट का इशारा, अनुष्का की मुस्कान! वायरल वीडियो में छिपी है RCB के फाइनल मिशन की पूरी कहानी

PBKS के पास अब भी है मौका!
हालांकि क्वालिफायर 1 में RCB ने पंजाब किंग्स को बुरी तरह रौंद दिया, लेकिन PBKS को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। 1 जून को वो क्वालिफायर 2 में मुंबई इंडियंस से भिड़ेंगे। अगर वहां पंजाब को जीत मिली तो RJ महवश की भविष्यवाणी सच हो सकती है, लेकिन ये इतना आसान नहीं होने वाला है।

क्या दोहराया जाएगा 2014 का इतिहास?
पंजाब किंग्स अब तक सिर्फ एक बार साल 2014 में फाइनल में पहुंची थी। तब उन्होंने टेबल टॉप करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हार गए थे। 11 साल बाद टीम फिर से टॉप पर रही है- 9 जीत और 19 पॉइंट्स के साथ। क्या इस बार किस्मत उनका साथ देगी? इसका फैसला मुंबई के खिलाफ मैच में हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+