धनश्री के आरोपों पर युजवेंद्र चहल ने तोड़ी चुप्पी? एक लाइन में एक्स वाइफ को दिया करारा जवाब
Yuzvendra Chahal: ओटीटी रियलटी शो 'राइज एंड फॉल में धनश्री वर्मा ने अपने एक्स हसबैंड युजवेंद्र चहल के ऊपर कई आरोप जड़े हैं। उसमें एलिमनी की खबरों को गलत बताने से लेकर चीटिंग करने तक के आरोप चहल पर लगे हैं। करीबन एक महीने से यही हो रहा था।
धनश्री ने इस शो पर आकर मौका मिलते ही चहल को नीचा दिखाने का काम किया है और क्रिकेटर ने अब तक चुप्पी साध रखी थी। धनश्री खुद ही कहती दिखाई दी थीं कि मैं अपने पुराने रिश्ते का सम्मान करते हुए कुछ नहीं बोलूंगी लेकिन बार-बार चहल के ऊपर कई आरोप जड़ती चली गईं।

चहल ने इन्स्टाग्राम पर किया पोस्ट
इस बीच चहल ने अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी पर समय रैना के साथ हुए वीडियो कॉल का एक स्क्रीन शॉट लगाया है। दरअसल यह स्टोरी कॉमेडियन समय रैना ने खुद लगाई थी, बाद में चहल ने भी इसे अपने अकाउंट पर शेयर कर दिया और कैप्शन वही, था जो चहल की टीशर्ट पर तलाक की अंतिम सुनवाई वाले दिन था।
समय रैना की थी ऑरिजनल स्टोरी
समय रैना ने कैप्शन में लिखा 'लव यू माय शुगर डैडी।' इसमें चहल और समय दोनों वीडियो कॉल पर बात करते नजर आ रहे हैं और यह एक स्क्रीन शॉट है। चहल हंस भी रहे हैं। शुगर डैडी का मतलब पैसों के लिए किसी का इस्तेमाल करना है। चहल ने तलाक के अंतिम दिन 'बी योर ऑन शुगर डैडी' लिखी टीशर्ट पहनी थी। उन शब्दों से ही चहल ने एक बार फिर से धनश्री को जवाब देने का प्रयास किया है।
धनश्री वर्मा ने लगाए कई आरोप
गौरतलब है कि धनश्री वर्मा ने इस शो पर कहा था कि मैंने शादी के दो महीने बाद ही चीटिंग करते हुए चहल को पकड़ लिया था। यह एक बड़ा आरोप है। चहल खुद को डिफेंड करने के लिए शो पर मौजूद नहीं हैं लेकिन धनश्री लगातार कुछ न कुछ बोलती रही हैं। इसके अलावा 4 करोड़ 75 लाख एलिमनी की बातों को उन्होंने सच नहीं बताया।
अहाना ने किया बड़ा खुलासा
चहल के ऊपर नेगेटिव पीआर करने का आरोप भी धनश्री ने लगाया। इससे लोगों का यही सोचना है कि धनश्री ने शो पर जाकर खुद की इमेज चमकाने का काम किया है। उनके साथ रहीं कंटेस्टेंट अहाना ने शो से बाहर आने के बाद यही कहा है कि धनश्री जानबुझकर ऐसा कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications