T20 WC 2022: ये पांच भारतीय खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे टी20 विश्वकप, जानें नाम और इनका प्रदर्शन
टी20 विश्वकप 2022 का आगाज होने में चंद दिनों का ही समय बचा है। 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाला यह मेगा इवेंट 13 नवंबर तक खेला जाएगा।
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: टी20 विश्वकप 2022 का आगाज होने में चंद दिनों का ही समय बचा है। 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाला यह मेगा इवेंट 13 नवंबर तक खेला जाएगा। खेलों के इस महाकुंभ का पहला मैच श्रीलंका और नामीबिया के बीच होगा। वहीं 22 अक्टूबर से सुपर-12 के मुकाबले शुरू होंगे। भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेगा। यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेला जाएगा। यह भारत-पाकिस्तान के बीच इस साल तीसरा मैच होगा। इससे पहले दोनों टीमें एशिया कप 2022 में आमने-सामने थीं। टी20 विश्वकप 2022 के लिए पहले ही भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। भारतीय स्क्वॉड में 5 खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार टी20 विश्वकप खेलेंगे। इन पांच खिलाड़ियों में स्पिनर युजवेंद्र चहल, ऑलराउंडर अक्षर पटेल, तेज गेंदबाज हर्षल पटेल, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और ऑलराउंडर दीपक हुड्डा का नाम शामिल है।

दीपक हुड्डा
हुड्डा ने अपना डेब्यू मैच 6 फरवरी 2022 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था। इसी महीने 24 तारीख को उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में अब तक 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 9 पारियों में हुड्डा ने 41.85 की औसत और 155.85 के स्ट्राइक रेट से 293 रन बनाए हैं। हुड्डा ने टी20 में एक शतक भी जड़ा है।

अर्शदीप सिंह
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 7 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में अब तक 13 टी20I मुकाबले खेले हैं। इस दौरान सिंह ने 19.78 की औसत और 8.14 की इकॉनमी से 19 विकेट चटकाए हैं। 3/12 इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। आईपीएल 2022 में अर्शदीप का प्रदर्शन शानदार रहा था, इसके बाद से ही वह लगातार भारतीय टीम का हिस्सा बने हुए हैं।

हर्षल पटेल
तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने 19 नवंबर 2021 को न्यूजीलैंड के खिलाफ रांची में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 22 टी20I मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 21 इनिंग में पटेल ने 25.07 की औसत और 9.03 की इकॉनमी से 26 विकेट अपने नाम किए हैं। 4/25 इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

अक्षर पटेल
पटेल ने 17 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में अब तक 31 टी20I मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 30 पारियों में पटेल ने 23.45 की औसत और 7.28 की इकॉनमी से 31 विकेट अपने नाम किए हैं। साथ ही 18 पारियों में उन्होंने 17.00 की औसत और 136.60 के स्ट्राइक रेट से 153 रन भी बनाए हैं।

युजवेंद्र चहल
चहल ने 18 जून 2016 को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में अब तक 69 टी20I मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 68 पारियों में 24.64 की औसत और 8.12 की इकॉनमी से 85 विकेट अपने नाम किए हैं। 6/25 इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications