युजवेंद्र चहल और आरजे महविश का रिलेशन कन्फर्म? हार्दिक पांड्या ने लगाई मुहर, आखिर क्या है सच्चाई

Hardik Pandya Video on Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महविश को साथ देखे जाने के बाद उनको लेकर कई तरह की खबरें सामने आई हैं। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मुंबई के एक पार्क में भी इन दोनों को एक साथ देखा गया था। इससे भी कयास और ज्यादा लगने लगे।

हाल ही में हार्दिक पांड्या की इस मामले में एंट्री होने का वीडियो सामने आया था। इसमें पांड्या इन दोनों का रिलेशनशिप होने की बात कहते हैं। इस वीडियो में हार्दिक पांड्या का बयान दिखाया गया है और वह अपने भा युजी चहल को महविश के साथ देखकर ख़ुशी जताते हैं।

yuzvendra chahal

Hardik Pandya का वीडियो

वीडियो में हार्दिक कहते हैं कि मैंने उसे संघर्ष करते हुए देखा है और इस स्टेज पर जब मैं था, तब मैं किसी के पास जाना चाहता था। कोई ऐसा इंसान जो मेरे जैसा हो और मुझे समझ सके। अब फिर से उसे (चहल) को मुस्कुराते हुए देखना अच्छा लगता है। वह इस ख़ुशी का हकदार है। महा (महविश) उनके जीवन में सकारात्मकता लेकर आई हैं। वह खुश रहे और इसका कारण महविश हैं, तो मैं अपने भाई के लिए बहुत खुश हूँ। यह कुछ ऐसा है कि मैं ग्लास हमेशा आधा भरा हुआ देखता हूँ और आधा खाली देखता हूँ।

Hardik Pandya के वीडियो की सच्चाई

हालांकि हार्दिक पांड्या ने इसमें चहल का रिलेशनशिप तो कन्फर्म कर दिया लेकिन सच्चाई से इसका कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि AI से बनाकर यह वीडियो पोस्ट किया गया है। सोशल मीडिया पर इस तरह के डीपफेक वीडियो काफी ज्यादा पोस्ट होते हैं।

चहल और हार्दिक की नहीं हुई मुलाकात

हार्दिक पांड्या तो इस समय मुंबई इंडियंस के साथ हैं और चहल पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल खेल रहे हैं। दोनों की मुलाक़ात भी नहीं हुई है। मुंबई और पंजाब का मुकाबला जब होगा, तब चहल और हार्दिक पांड्या के बीच मुलाक़ात देखी जा सकती है।

चहल के कुछ वीडियो मैदान से सामने जरूर आए हैं, जिसमें वह जोस बटलर के साथ दिखाई देते हैं। बटलर और चहल एक साथ राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते थे। इस बार बटलर को गुजरात ने खरीदा है और चहल को पंजाब किंग्स ने अपने साथ जोड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+