युवराज सिंह की ऑल टाइम इलेवन से धोनी बाहर, सचिन, कोहली सहित इन दिग्गजों को किया शामिल

वेटरन भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम ने वर्ल्ड ऑफ़ चैम्पियंस लीग टूर्नामेंट जीता है। भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को पराजित करते हुए खिताबी जीत हासिल कर ली। टीम इंडिया ने धमाका करते हुए पाक को पराजित कर दिया।

युवराज सिंह ने अपनी ऑल टाइम इलेवन का चयन किया है। इसमें कुछ भारतीय नामों को शामिल किया है। खास बात यह है कि वर्ल्ड कप विनर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी उनकी इस टीम में शामिल हैं।

yuvraj and dhoni

युवी ने अपनी टीम में रोहित शर्मा को ओपनर के तौर पर शामिल नहीं किया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग को इन स्थानों के लिए चुना। इसके बाद तीन नम्बर पर खेलने के लिए उन्होंने रोहित शर्मा को चुना। इसके बाद एक और भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली का नाम शामिल किया गया।

नम्बर पांच के लिए दक्षिण अफ्रीका के तूफानी खिलाड़ी एबी डीविलियर्स का नाम शामिल किया गया। इसके बाद एडम गिलक्रिस्ट का नाम है। गिलक्रिस्ट को उन्होंने बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किया है। युवी की टीम में तेज गेंदबाजी ऑल राउंडर के तौर पर एंड्रू फ्लिंटॉफ को शामिल किया गया है। इसके बाद कुछ गेंदबाजों को शामिल किया है।

बतौर ऑल राउंडर इस टीम में वसीम अकरम को भी लिया गया है। टीम में दो स्पिनरों को जगह दी गई है। दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वॉर्न के अलावा श्रीलंकाई ऑफ़ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन को टीम में शामिल किया गया है। एक अन्य तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा हैं, उनको भी इस टीम में शामिल किया गया है। इस तरह युवी ने बड़े नामों को अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।

युवराज सिंह की ऑल टाइम प्लेइंग 11

सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, रोहित शर्मा, विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, एडम गिलक्रिस्ट, शेन वॉर्न, मुथैया मुरलीधरन, ग्लेन मैक्ग्रा, वसीम अकरम, एंड्रू फ्लिंटॉफ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+