तीन साल तक एक्सेप्ट नहीं की फ्रैंड रिक्वेस्ट, युवी और हेजल की दिलचस्प लव स्टोरी

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में युवराज सिंह जैसा दिग्गज खिलाड़ी शायद ही कभी दोबारा देखने को मिले, जिन्होंने कैंसर से लड़ते हुए, मैदान में खून की उल्टी करते हुए भी टीम इंडिया को विश्वकप का तोहफा दिलाने में अहम भूमिका निभाई। युवराज सिंह, भारत के महान क्रिकेटरों में से एक हैं। क्रिकेट के मैदान के बाहर भी वह काफी चर्चा में रहते थे।

उनकी लव स्टोरी काफी रोमांचक और चर्चित रही है। युवराज की शादी बॉलीवुड अभिनेत्री हेज़ल कीच से हुई। दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है और खुद युवराज सिंह ने हेजल के साथ अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात की है।

yuvraj singh

काफी पापड़ बेलने पड़े

युवराज सिंह, जिन्हें प्यार से युवी के नाम से जाना जाता है, उन्हें हेज़ल कीच का दिल जीतने के लिए लगभग तीन साल तक प्रयास करना पड़ा। एक टीवी इंटरव्यू में युवराज सिंह ने बताया था कि उन्हें हेजल से मिलने के लिए कितनी पापड़ बेलने पड़े थे। शुरुआती दिनों में हेजल युवराज को पसंद नहीं करती थीं।

3 साल तक किया नजरअंदाज

युवराज सिंह ने हेजल को फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेजी थी, लेकिन तीन साल तक उन्होंने फ्रैंड रिक्वेस्ट ही एक्सेप्ट नहीं की। युवराज ने बताया कि हेजल मेरे साथ कॉफी पर चलने के लिए तैयार हो जाती थीं, लेकिन जब मिलने जाना होता था तो वह फोन बंद कर लेती थीं और कॉफी डेट पर भी नहीं आती थीं।

कॉमन फ्रैंड ने की मदद

ऐसे में हेजल तक पहुंचने के लिए युवराज ने एक कॉमन फ्रैंड का सहारा लिया। जब दोनों की मुलाकात होने लगी तो आखिरकार युवराज ने हेजल को प्रपोज किया और दोनों ने 2016 में एक दूसरे से शादी कर ली।

क्रिकेट में हेजल को नहीं दिलचस्पी

दिलचस्प बात है कि हेजल को क्रिकेट के बारे में कोई रुचि नहीं है और उन्हें यह भी नहीं पता था कि युवराज सिंह का क्रिकेट की दुनिया में क्या कद है। बात करें हेज़ल कीच की तो वह बॉलीवुड और मॉडलिंग से जुड़ी हुई थीं, उन्हें सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में देखा गया था।

दो रिवाज से की शादी

युवराज ने हेज़ल को बाली में प्रपोज किया था। इसके बाद 30 नवंबर 2016 को दोनों ने शादी कर ली। उनकी शादी दो रीति-रिवाजों से हुई: एक सिख रीति-रिवाज से चंडीगढ़ में, और दूसरी हिंदू रीति-रिवाज से गोवा में हुई थी। युवराज और हेज़ल की जोड़ी को फैंस ने बहुत पसंद किया।

दोनों अपनी निजी जिंदगी में बहुत खुश हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और खास लम्हे शेयर करते रहते हैं। युवराज सिंह और हेजल का एक बेटा है, जिसका जन्म 2022 में हुआ था। दोनों ने बेटे का नाम ओरियन रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+