युवराज सिंह को दिल्ली कैपिटल्स में मिली बड़ी जिम्मेदारी, सौरव गांगुली के साथ मिलकर करेंगे कमाल

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह अब IPL में नई भूमिका निभाते नजर आएंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें IPL 2027 सीजन के लिए असिस्टेंट और बैटिंग कोच नियुक्त किया है। यह युवराज के करियर की पहली औपचारिक कोचिंग जिम्मेदारी होगी। इससे पहले वह अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह जैसे युवा भारतीय खिलाड़ियों को मेंटर कर चुके हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ना युवराज के लिए पुरानी फ्रेंचाइजी में वापसी जैसा है। वह 2015 में दिल्ली की टीम का हिस्सा थे। उस सीजन से पहले हुई नीलामी में दिल्ली ने उन्हें 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस समय युवराज IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।

Yuvraj Singh

सौरव गांगुली के साथ फिर बनेगी जोड़ी

युवराज की नियुक्ति के साथ दिल्ली कैपिटल्स में उनकी और सौरव गांगुली की जोड़ी फिर देखने को मिलेगी। गांगुली को हाल ही में टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। युवराज ने इस नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि फ्रेंचाइजी के मालिकों के साथ उनका पुराना संबंध है और वह एक बार फिर 'दादा' के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन पार्थ जिंदल ने युवराज का स्वागत करते हुए उन्हें भारतीय क्रिकेट के महान मैच विनर्स में से एक बताया। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों को निखारने का युवराज का अनुभव और जीतने की मानसिकता टीम के लिए उपयोगी साबित होगी।

वर्ल्ड कप जीतने का अनुभव आएगा काम

युवराज भारत की 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उनके नाम 132 IPL मैचों में 2750 रन और 36 विकेट हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 मुकाबले खेले।

दिल्ली कैपिटल्स अब तक IPL खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में टीम को उम्मीद होगी कि युवराज का अनुभव और बल्लेबाजों के साथ काम करने की क्षमता उसे पहली ट्रॉफी जीतने में मदद करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+