World Cup 2023: युवराज ने इस स्टार को बताया मैच विजेता, वर्ल्ड कप स्क्वाड में नहीं होने पर दी बड़ी प्रतिक्रिया

World Cup 2023: बीसीसीआई ने भारत की 15 सदस्यीय फाइनल टीम घोषित कर दी है। अक्षर पटेल के स्थान पर टीम में आर अश्विन को जगह दी गई है। अश्विन को आखिरी समय में वर्ल्ड कप की टीम में जगह मिली है। इसके अलावा चहल को वर्ल्ड कप के स्क्वाड में जगह मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बीच टीम इंडिया की विश्व कप टीम को लेकर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

युजवेंद्र चहल को वहां होना चाहिए था- युवराज
युवराज सिंह ने वर्ल्ड कप की फाइनल स्क्वाड को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि, 'हमारी टीम का संतुलन अच्छा है। मुझे लगता है कि युजवेंद्र चहल को वहां होना चाहिए था, क्योंकि हम भारत में खेल रहे हैं और अक्सर (यहां की पिचों पर) स्पिन होती है। हालांकि, मुझे लगता है कि यह एक अच्छा संतुलन है।'

Yuvraj Singh

वाशिंगटन सुंदर को लेकर क्या बोले युवराज सिंह
उन्होंने आगे कहा कि, 'यह थोड़ा हैरान करने वाली बात थी, जैसा कि मैंने कहा था कि युजवेंद्र चहल बेहतर विकल्प होते क्योंकि एक लेग स्पिनर वह व्यक्ति होता है जो आपको मैच जिता सकता है। मुझे लगता है कि वाशिंगटन सुंदर एक युवा लड़का है और बल्लेबाजी भी करता है, लेकिन आखिर में यही कहूंगा कि कप्तान और कोच को सर्वश्रेष्ठ फॉर्म देखना होगा।'

टीम इंडिया अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत से पहले दो अभ्यास मैच खेलेगी। इस क्रम में वे 30 सितंबर को इंग्लैंड से भिड़ेंगे और उसके बाद 3 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ मैच खेलेंगे। इस बीच स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए गावस्कर ने विश्व कप 2023 में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के पहले मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गावस्कर ने चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमरा।

आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए भारत की फाइनल टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+