Yuvraj Samra Record: 19 की उम्र में युवराज सामरा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
Yuvraj Samra: क्रिकेट जगत में आज एक नया इतिहास लिखा गया है। टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप मुकाबले में कनाडा के 19 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज युवराज सामरा (Yuvraj Samra) ने न्यूजीलैंड जैसी दिग्गज टीम के खिलाफ शानदार शतक जड़कर सनसनी मचा दी है। चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेली गई इस पारी के साथ ही सामरा के नाम एक ऐसा विशाल रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जो आज तक कोई बड़ा खिलाड़ी नहीं कर पाया।
युवराज सामरा अब दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने किसी एसोसिएट देश (Associate Nation) की ओर से खेलते हुए टी20 विश्व कप में शतक लगाया है। उनसे पहले कई दिग्गज खिलाड़ियों ने कोशिश की, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी छोटे देश का खिलाड़ी 100 रन के आंकड़े को नहीं छू सका था। युवराज ने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए यह कारनामा कर दिखाया। वह वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

चेन्नई की स्पिन मददगार पिच पर जहां बड़े-बड़े बल्लेबाज संघर्ष करते हैं, वहां युवराज सामरा ने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट और मिशेल सैंटनर जैसे अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए। महज 58 गेंदों में जड़ा उनका यह शतक न केवल कनाडा के लिए गर्व की बात है, बल्कि ग्लोबल क्रिकेट में एसोसिएट देशों के बढ़ते कद का प्रमाण भी है।
Yuvraj Samra ने काटा गदर
सामरा ने महज 65 गेंदों में 110 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़े। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 169.23 के शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए और अंततः जैकब डफी की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट हुए।
कनाडा ने बनाया चुनौतीपूर्ण स्कोर
कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 173 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। सामरा के अलावा कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने 39 गेंदों में 36 रनों का योगदान दिया, जबकि नवनीत धालीवाल 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे।












Click it and Unblock the Notifications