IPL Auction 2022: 6.50 करोड़ रुपए में बिका ये युवा खिलाड़ी, पहले ही मैच में खेली थी तूफानी पारी
नई दिल्ली, फरवरी 12। IPL Auction 2022 आईपीएल के सीजन 15 के लिए बेंगलुरु में चल रही नीलामी की प्रक्रिया अनकैप्ड खिलाड़ियों में अभिषेक शर्मा ने सभी को हैरान कर दिया है। 20 लाख के बेस प्राइज वाले अभिषेक शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.50 करोड़ रुपए में खरीदा है। आपको बता दें कि डेविड वॉर्नर और क्विंटन डिकॉक जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी इतने में नहीं बिके हैं।

IPL के पहले ही मैच में की थी तूफानी बल्लेबाजी
जनवरी 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल के करियर की शुरुआत करने वाले अभिषेक शर्मा उस वक्त 55 लाख में बिके थे। 12 मई 2018 को अभिषेक शर्मा ने लीग का पहला मैच खेला था और पहले ही मैच में 19 गेंदों में 46 रन ठोक दिए थे। इसके अलावा अभिषेक शर्मा अंडर 19 टीम का हिस्सा भी रहे हैं। 2020 से पहले अभिषेक शर्मा दिल्ली के लिए ही खेल रहे थे, लेकिन 2020 में हैदराबाद ने उन्हें ट्रेड कर लिया था।
2017 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में किया था डेब्यू
अभिषेक शर्मा ने 2016-17 में विजय हजारे ट्रॉफी से घरेलू क्रिकेट की शुरुआत की थी। 25 फरवरी 2017 को उन्होंने पंजाब के खिलाफ पहला घरेलू मैच खेला था। इसके बाद 6 अक्टूबर 2017 को उन्होंने पंजाब के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। अभिषेक शर्मा एक ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं। निचले क्रम में वो बल्लेबाजी करते हैं और बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी भी। अभिषेक शर्मा पहली बार उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में पंजाब के लिए अंडर -19 डेब्यू में ही शतक जड़ा था। इसके अलावा वो 2016 में अंडर 19 एशिया कप भी खेले थे।
अभिषेक शर्मा ने अभी तक आईपीएल करियर में कुल 22 मैच खेले हैं और 139.31 के स्ट्राइक रेट से 241 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने छोटे से करियर में 7 विकेट भी लिए हैं।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications