AUS vs SA: ईडन गार्डन में सौरव गांगुली की तरह शर्टलेस होकर नाचने लगा फैन, सोशल मीडिया पर छाया Video

AUS vs SA: ईडन गार्डन स्टैंड में एक छोटे से क्रिकेट फैंस ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच के दौरान सौरव गांगुली की तरह शर्ट उतारकर डांस किया। साल 2002 में लॉर्ड्स के मैदान पर जब भारतीय टीम ने इंग्लैंड में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी, तब सौरव गांगुली ने शर्ट उतारकर लॉर्ड्स की बालकनी में डांस किया था, आज एक बार फिर ये लम्हा देखने को मिला है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन 49.4 ओवर में 212 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ छह ओवर में 60 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप कर अच्छी शुरुआत की। इसके बाद प्रोटियाज स्पिनरों ने स्कोरिंग रेट पर ब्रेक लगाया और समय पर सफलता हासिल करने में सफल रहे, लेकिन उनकी ये सफलता ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी।

fan replicates sourav ganguly

ईडन गार्डन्स में दर्शकों को ये हाई-वोल्टेज मुकाबला काफी पसंद आया। वे खेल की हर गेंद का लुत्फ उठा रहे थे। दूसरी पारी में हर महत्वपूर्ण मौके पर क्राउड में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था। 40वें ओवर के आसपास एक दिलचस्प नजारा तब देखने को मिला, जब दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्ज़ी ने जोश इंगलिस को क्लीन बोल्ड कर दिया और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 193/7 कर दिया।


इस दौरान स्टैंड में एक युवा बच्चे को अपनी शर्ट उतारकर उसे जोश से घुमाकर विकेट का जश्न मनाते देखा गया। इससे सभी की 2002 में भारत के नेटवेस्ट सीरीज फाइनल जीतने के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में सौरव गांगुली के जश्न की यादें ताजा हो गईं।

मैच के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 विश्व कप सेमीफाइनल में लड़ाई की भावना दिखाने के लिए अपने साथियों की सराहना की। इसके अलावा खामियों पर विचार करते हुए कहा कि, उन्होंने वास्तव में हमें दबाव में डाल दिया और जब आप 24/4 होते हैं, तो आप अच्छे स्कोर तक पहुंचने के लिए संघर्ष करेंगे।

ये भी पढ़ें- World Cup 2023 Final: भारत में वर्ल्ड कप फाइनल का फीवर, अहमदाबाद में होटल का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश

ऑस्ट्रेलिया अब रविवार (19 नवंबर) को अहमदाबाद में 2023 विश्व कप के फाइनल में भारत से भिड़ेगा। मेजबान टीम ने 2015 के चैंपियन को चार विकेट से हराया जब दोनों पक्ष चेन्नई में ग्रुप फेज में मिले थे। दूसरी ओर 2003 में एकदिवसीय विश्व कप फाइनल में जब दोनों टीमें आमने-सामने थीं, तभी ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर जीत हासिल की थी। उस अवसर पर रिकी पोंटिंग की टीम ने भारत को 125 रनों से हराया था।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+