ब्रॉड को छह छक्के जड़ने वाले युवराज ने संन्यास पर कही यह बात, बताया सबसे खतरनाक गेंदबाज
Yuvraj Singh on Stuart Broad: स्टुअर्ट ब्रॉड के संन्यास की खबर को लेकर हर कोई हैरान है। फैन्स को भी उनका यह निर्णय अच्छा नहीं लगा। हालांकि क्रिकेट जगत से उनको काफी प्रशंसा मिली है। उनके करियर को लेकर बधाई भी मिली है। युवराज सिंह ने भी ब्रॉड के संन्यास पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ब्रॉड को लगातार छह छक्के जड़े थे।
युवी ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि आप सबसे खतरनाक रेड बॉल गेंदबाजों में से एक हो। एक अविश्वसनीय करियर के लिए बधाई। आपका सफर और संकल्प काफी प्रेरणा देने वाला रहा है। ब्रॉडी अब अगले चरण के लिए बहुत शुभकामनाएँ।

एशेज सीरीज के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद ब्रॉड ने कहा कि मैं इस बारे में कुछ समय से सोच रहा था। यह उचित समय है। उन्होंने यह भी कहा कि सामने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया हो, तो यह मुझे काफी पसंद आता है। गौरतलब है कि ब्रॉड के फैन्स को संन्यास की खबर से काफी हैरानी हुई।
साल 2007 में टी20 प्रारूप में पहला वर्ल्ड कप खेला गया था। उस समय ब्रॉड और युवराज सिंह के बीच टक्कर हुई थी। युवराज सिंह ने उनको लगातार छह छक्के जड़कर एक रिकॉर्ड कायम कर दिया था। शायद ब्रॉड के करियर का सबसे खराब पल अब भी वही होगा। भारत ने इंग्लैंड को उस मैच में हराया था।
एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच काफी तगड़ी टक्कर चल रही है। चौथे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गंवाए शतकीय भागीदारी कर डाली। ऑस्ट्रेलिया की टीम को इंग्लैंड ने 381 रनों का लक्ष्य दिया था। हालांकि चौथे दिन बारिश का खलल देखने को मिला है।
सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम 2-1 से आगे हैं।पांचवां टेस्ट मैच निर्णायक है। इंग्लैंड की टीम को यह मैच जीतना ही होगा। ड्रॉ होने पर भी सीरीज ऑस्ट्रेलिया की झोली में चली जाएगी। ऐसे में मेजबान टीम के लिए करो या मरो वाली स्थिति बनी हुई है। देखना होगा कि आगे इसमें क्या होता है।












Click it and Unblock the Notifications