'क्या तुम मां के पेट से सीखकर आए थे?', आखिर किस पर भड़के योगराज सिंह, गिल से जुड़ा कनेक्शन!
Yograj Singh on Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का समापन रोमांचक अंदाज़ में हुआ। भारतीय टीम ने आखिरी टेस्ट में 6 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सीरीज 2-2 से बराबर पर खत्म करने में सफलता हासिल की। इस जीत के बाद सबसे ज्यादा चर्चा शुभमन गिल की कप्तानी और भारतीय टीम की जुझारूपन की हो रही है।
कपिल देव ने गिल को लेकर दिया था बयान (Yograj Singh on Shubman Gill)
इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने सीरीज के दौरान शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर कहा था कि उसे अभी बहुत कुछ सीखना है, समय के साथ वह बेहतर होगा। इस बयान को लेकर अब पूर्व क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कपिल देव पर बिना नाम लिए करारा तंज कसा है। इससे पहले भी योगराज सिंह कई मौकों पर कपिल देव पर निशाना साधते रहे हैं।

'क्या आप मां के पेट से सीखकर आए थे?'
योगराज सिंह ने कहा कि शुरुआत में शुभमन गिल की कप्तानी पर सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन जैसे-जैसे टीम का प्रदर्शन बेहतर हुआ, मीडिया ने तारीफ करनी शुरू की। फिर एक व्यक्ति ने कहा कि वह नया है, उसे अभी बहुत कुछ सीखना है। मैं पूछता हूं कि क्या आप मां के पेट से सीखकर आए थे? ऐसी बातें हमारे कप्तान के लिए नहीं कही जानी चाहिए। हमें अपने कप्तान पर गर्व है।
सिराज और पंत की हुई तारीफ
योगराज यहीं नहीं रुके। उन्होंने मोहम्मद सिराज की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी गेंदबाज़ी ने उन्हें कपिल देव की याद दिला दी। सिराज ने सीरीज में सबसे ज्यादा 23 विकेट चटकाए, जिसमें अंतिम टेस्ट में 9 विकेट शामिल थे। उन्होंने आगे कहा कि हर खिलाड़ी ने चोटिल होने के बावजूद मैदान में डटे रहकर खेला। ऋषभ पंत ने भी चोट के बावजूद बैटिंग की। यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि जंग जीतने जैसा था।












Click it and Unblock the Notifications