इन गेंदबाजों के नाम है इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 से ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड, टॉप-5 में सिर्फ एक भारतीय

क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जहां कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। यहां कुछ रिकॉर्ड ऐसे बन जाते है जिन्हें तोड़ना तो दूर छू भी पाने में एक लंबी दूरी तय करनी पड़ सकती है। इस क्रम में आज हम जानेंगे कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 500 से अधिक विकेट लेने वाले टॉप एक्टिव गेंदबाजों में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं।

जेम्स एंडरसन
एक्टिव क्रिकेटरों की लिस्ट में पहला नाम इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन का है। जिनके नाम सबसे ज्यादा 977 विकेट लेने का रिकॉर्ड हैं। जोकि सक्रिय गेंदबाजों में सबसे अधिक है। एंडरसन ने लंबे समय तक खुद को इंग्लैंड के इतिहास में सबसे कुशल और शानदार तेज गेंदबाजों में से एक साबित किया है।

james anderson

टिम साउदी
इस लिस्ट में दूसरा नाम टिम साउदी का है। न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज के नाम पर 739 विकेट हैं। दाएं हाथ के स्विंग गेंदबाज टिम साउदी ने अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर शानदार अंदाज में धूम मचाई।

रविचंद्रन अश्विन
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 500 से अधिक विकेट लेने वाले टॉप एक्टिव गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरा नाम भारत के रविचंद्रन अश्विन का है। अश्विन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 717 विकेट दर्ज हैं। आर अश्विन ने चेन्नई की सड़कों पर टेनिस-बॉल क्रिकेट खेलकर जो तरकीबें और कौशल सीखा, उन्हें वे क्रिकेट में ले गए, जिसका रिजल्ट आज सभी के सामने है।

शाकिब अल हसन
एक्टिव गेंदबाजों की इस लिस्ट में चौथा नाम शाकिब अल हसन का है। बांग्लादेश के शाकिब ने नाम 690 विकेट दर्ज हैं। इसमें कोई शक नहीं कि शाकिब अल हसन बांग्लादेश क्रिकेट जगत से उभरा सबसे बड़ा नाम है। एक वास्तविक ऑलराउंडर होने के नाते, शाकिब बांग्लादेश की लाइन-अप में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। वह पिछले कई वर्षों से अपने देश के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे हैं।

मिचेल स्टार्क
ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। मिचेल ने 647 विकेट लेने वाले एक्टिव गेंदबाज हैं। मिचेल स्टार्क- एक ऐसा नाम जो समकालीन बल्लेबाजों के दिलों में खौफ पैदा करता है। यह कल्पना करना कठिन है कि सिडनी का यह लंबा और पतला लड़का, जो कभी जूनियर क्रिकेट में एक महत्वाकांक्षी विकेटकीपर था, एक दिन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों के लिए सबसे खतरनाक गेंदबाज बन जाएगा।

ये भी पढ़ें- क्या रोहित शर्मा के लिए मुसीबत बन चुका है 'पुल शॉट'? फैंस की नाराजगी के बाद बैटिंग कोच ने किया सपोर्ट

लिस्ट में रवींद्र जडेजा का भी नाम
इस लिस्ट में शामिल अन्य गेंदबाजों में छठे नंबर पर न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट का नाम है, जिन्होंने 602 विकेट लिए हैं। इसके अलावा भारत के रवींद्र जडेजा के नाम 548 विकेट हैं। ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन ने इंटरनेशनल मैचों में 531 विकेट लिए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा ने 217 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 500 विकेट लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+