यास्तिका भाटिया का यह रन आउट देख भूल जाओगे धोनी को, बल्लेबाज और अंपायर भी हुए हैरान, देखें वीडियो
पल्लेकेले, जुलाई 04। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में मेजबान टीम को 10 विकेट से मात दे दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। वैसे तो भारत की इस जीत में ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा (71) और स्मृति मंधाना (94) का जबरदस्त योगदान रहा, लेकिन टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और इसकी वजह है मैच के दौरान किया गया एक रन आउट।

यास्तिका ने 'धोनी स्टाइल' में किया रनआउट
दरअसल, श्रीलंका की बल्लेबाजी के दौरान यास्तिका भाटिया ने एकदम 'धोनी स्टाइल' में एक रन आउट किया। यास्तिका की इस चुस्ती-फुर्ती को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर उनके इस रन आउट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई उन्हें धोनी से बेहतर या फिर धोनी से तुलना कर रहा है। यास्तिका भाटिया ने श्रीलंकाई की खिलाड़ी अनुष्का को रन आउट किया।

जानिए कैसे यास्तिका बन गईं हीरो
आपको बता दें कि यह वाक्या श्रीलंकाई पारी के 23वें ओवर का है, जब दीप्ति शर्मा के ओवर की दूसरी गेंद को डिफेंस करते वक्त अनुष्का क्रीज से काफी बाहर निकल गई थीं। विकेट के पीछे यास्तिका ने अनुष्का को क्रीज से बाहर निकलते हुए देख लिया। इसके बाद यास्तिका ने तुरंत गेंद को लपककर स्टंप पर दे मारा। अंपायर ने टीवी अंपायर को रेफर किया और रिप्ले में अनुष्का आउट नजर आईं। इस रन आउट के बाद मैदान पर अंपायर और बल्लेबाज हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर हर कोई यास्तिका की विकेटकीपिंग की सराहना कर रहा है।

भारत ने सीरीज में बनाई अजेय बढ़त
बता दें कि भारतीय महिला टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज पूरी तरह से पस्त नजर आए। श्रीलंका की टीम 50 ओवरों में सिर्फ 173 रन ही बना सकी। जवाब में टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को 26वें ओवर में ही हासिल कर लिया। शेफाली वर्मा ने 71 गेंदों में 71 रन बनाए तो वहीं स्मृति मंधाना ने 83 गेंदों में 94 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications