यश दयाल के ऊपर हुआ केस दर्ज, यौन शोषण के आरोपों पर पुलिस को मिले अहम सबूत
Yash Dayal: आरसीबी से आईपीएल खेलने वाले यश दयाल के ऊपर अब पुलिस का शिकंजा कसने की तैयारी हो रही है, गाजियाबाद की एक महिला ने कुछ दिनों पहले ही उनके ऊपर शोषण के आरोप जड़े थे और इन्स्टाग्राम पर खुलकर घटनाक्रम के बारे में बताया था। अब पुलिस ने इस मामले पर एक्शन लेते हुए केस दर्ज किया है।
यौन शोषण का आरोप लगने के बाद यश दयाल के ऊपर गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाणे में मामला दर्ज हुआ है। आईएएनएस के अनुसार पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने लायक पर्याप्त सबूत पाए और मामला दर्ज कर लिया। अब आगे की जांच की जाएगी और यश दयाल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

कुछ दिनों पहले ही युवती ने यश दयाल के खिलाफ सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज की थी, इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में सबूत मिलने पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि अब आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
युवती ने आरोप लगाते हुए कहा था कि यश दयाल ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया था। अब यह मामला इंदिरापुरम थाने में है। युवती सॉफ्टवेयर कंपनी में काम किया करती थी। मामले का खुलासा इन्स्टाग्राम पर आकर किया गया था। बाद में कुछ अन्य युवतियों के चैट भी वायरल हुआ थे, जिनमें यश दयाल से बातचीत होने का जिक्र किया गया था।
बताया गया कि यश दयाल और युवती काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे थे, दोनों का घूमना-फिरना भी होता था। शादी की बात कहते हुए वह रिलेशनशिप में आए थे लेकिन बाद में मुकर गए। पीड़िता ने यश दयाल से जुड़े हुए सभी सबूत पुलिस के सामने रख दिए हैं। अब इस मामले में आगे की जांच चल रही है।
अगर यश दयाल के ऊपर बड़ा एक्शन होता है, तो उनका करियर खतरे में पड़ जाएगा और उनको आईपीएल से भी हाथ धोना पड़ेगा, देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या करती है।












Click it and Unblock the Notifications