एजबेस्टन टेस्ट के बाद WTC की टॉप टीम कौन? क्या जीत से भारत को मिला फायदा!
WTC Points Table: टीम इंडिया ने एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) में अपनी पहली जीत दर्ज की। भारत ने यह मैच 336 रनों से जीता और सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत ने WTC में 12 अंक और 50 प्रतिशत प्वाइंट्स प्रतिशत हासिल किया। भारतीय टीम आने वाले मुकाबलों में भी अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेगी।
कप्तान शुभमन गिल ने किया कमाल (WTC Points Table)
पहले टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया पर काफी दबाव था। लेकिन कप्तान शुभमन गिल ने दोनों पारियों में कमाल कर दिया। गिल ने पहली पारी में 269 और दूसरी पारी में 161 रन बनाकर भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए और दूसरी पारी में 427/6 पर पारी घोषित की। जिसकी बदौलत भारत ने इंग्लैंड को पूरी तरह से मैच से बाहर कर दिया।

देर से डिक्लेरेशन की हुई थी आलोचना
हालांकि चौथे दिन देर से डिक्लेरेशन करने को लेकर शुभमन गिल की आलोचना हुई। लेकिन टीम मैनेजमेंट ने हेडिंग्ले टेस्ट में मिली पिछली हार को ध्यान में रखते हुए कोई जोखिम नहीं लिया। भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। चौथे दिन के अंत तक इंग्लैंड ने 3 विकेट खो दिए थे। इंग्लैंड के बल्लेबाज एक बार फिर भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे कुछ खास नहीं कर सके।
बारिश के कारण देर से शुरू हुआ खेल
पांचवें दिन बारिश के कारण खेल देर से शुरू हुआ, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने मौका नहीं गंवाया। इंग्लैंड की पूरी टीम 271 रनों पर सिमट गई। मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में 6 विकेट झटके, जबकि दूसरी पारी में आकाशदीप ने 6 विकेट लेकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी। पहला टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में जीत करना बेहद जरूरी हो गया था।
WTC अंक तालिका में भारत को फायदा
इस जीत के साथ भारत और इंग्लैंड दोनों के पास अब 12 अंक और 50% PCT है। वहीं, श्रीलंका 2 मैचों में 1 जीत और 1 ड्रॉ के साथ 66.67% PCT के साथ सबसे आगे है। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल ग्रेनेडा टेस्ट खेल रही है और एक जीत के साथ उनके पास 100% PCT है। WTC अंक तालिका में भारत अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। यह जीत न केवल सीरीज में वापसी के लिहाज से अहम है, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नजरिये से भी काफी खास है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया जबकि दूसरे स्थान पर श्रीलंका मौजूद है। वहीं अब भारतीय टीम नंबर तीन के स्थान पर आ गई है।












Click it and Unblock the Notifications