WTC final ka match kaun jeeta: डब्ल्यूटीसी फाइनल का मैच कौन जीता- साउथ अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया
WTC final ka match kaun jeeta: दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। उसने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में खेला गया। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल के लंबे इंतजार को खत्म कर दिया और अपना दूसरा ICC खिताब जीता।
ऐसा रहा है मैच का हाल (WTC final ka match kaun jeeta)
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 212 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी सिर्फ 138 रनों पर सिमट गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 69 रनों की बढ़त मिली। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 145/8 के स्कोर से आगे शुरू की थी। मिचेल स्टार्क की शानदार बल्लेबाजी ने टीम को संभाला। उन्होंने नाबाद 58 रन बनाए। उनके साथ एलेक्स कैरी ने 43 रन जोड़े। स्टार्क ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ उपयोगी साझेदारियाँ कीं और ऑस्ट्रेलिया की पारी 207 रनों तक पहुंचाई। इस तरह दक्षिण अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य मिला।

मार्करम और बावुमा ने संभाला मोर्चा
लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर रेयान रिकेल्टन सिर्फ 6 रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार बने। इसके बाद वियान मुल्डर भी 27 रन बनाकर आउट हो गए। जब स्कोर 70 पर दो विकेट गिर गए, तब टीम पर दबाव था। इसके बाद एडेन मार्करम और टेम्बा बावुमा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 143* रनों की मजबूत साझेदारी निभाई और स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया।
जीत से सिर्फ 69 रन दूर थी अफ्रीका
अब दक्षिण अफ्रीका जीत से सिर्फ 69 रन दूर थी और उसके 8 विकेट अभी शेष थे। मार्करम ने 126 रनों की पारी खेलकर टीम को 27 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी दिला दी। गेंदबाजी में दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटकाए। लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट झटके, जबकि यानसेन, मुल्डर और मार्करम को 1-1 सफलता मिली।












Click it and Unblock the Notifications