लॉर्ड्स से छीना गया WTC फाइनल मैच, कौनसा है नया वेन्यू और कब होगा मुकाबला?
WTC Final Venue: भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जाने के लिए संघर्ष कर रही है लेकिन फाइनल का वेन्यू सामने आ गया है। लॉर्ड्स में होने वाला मुकाबला अब वहां नहीं होगा। आईसीसी ने वेन्यू और डेट की घोषणा करते हुए स्थिति साफ़ कर दी है। मुकाबला अगले साल होगा।
WTC के मौजूदा चक्र में फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होना था लेकिन अब इसे बदल दिया गया है। लंदन में ही अब यह मुकाबला ओवल में होगा। पिछले तीन फाइनल मुकाबले इंग्लैंड में ही हुए हैं। चौथा मुकाबला भी वहां खेला जाएगा।

आईसीसी के अनुसार 13 जून को टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला आयोजित किया जाएगा। हालांकि अभी तक टीमों के बारे में कुछ भी साफ़ नहीं है। टीम इंडिया ने दो बार फाइनल खेला है लेकिन दोनों ही बार पराजय का सामना करना पड़ा है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम इस बार भी फाइनल के लिए प्रबल दावेदार मानी जा रही है। फ़िलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है। टीम इंडिया की मुश्किलें बढती जा रही है। भारतीय टीम फ़िलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और फाइनल खेलने के लिए टॉप दो में रहना जरूरी होता है। यह रास्ता कठिन ही दिख रहा है।
लंदन में तीसरा फाइनल मैच
ओवल ऐसा वेन्यू होगा, जो दो बार WTC फाइनल का आयोजन करेगा। इससे पहले साल 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच का आयोजन भी वहां हुआ था। भारतीय टीम को उस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। लंदन में यह तीसरा फाइनल होगा। सिर्फ एक मैच साउथैम्प्टन में खेला गया था। वह मैच पहले चक्र का था, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था।
बांग्लादेश है भारत से ऊपर
फ़िलहाल तो तालिका में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका टॉप दो स्थानों पर मौजूद हैं। इन दोनों को हिलाना आसान काम नहीं है। अगले एक साल में चीजें बदल भी सकती हैं। भारतीय टीम से ऊपर तो न्यूजीलैंड और बांग्लादेश जैसी टीमें बनी हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications
