WTC Final 2023: रोहित शर्मा ने दी रिकी पोंटिंग की राय पर प्रतिक्रिया, पंटर ने ऑस्ट्रेलिया को बताया था फेवरेट

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने कंगारुओं को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला जीतने के लिए फेवरेट बताया था। इस पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 Rohit Sharma on Ricky Ponting

भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final Match) मुकाबला खेलने के लिए तैयार है और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा है कि वह टाइटल जीतना चाहते हैं। यह टेस्ट मैच द ओवल (The Oval) में खेला जाएगा।

रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, हर कोई अपनी टीम को आगे ले जाना चाहता है। हर कप्तान चैंपियनशिप जीतना चाहता है और मैं भी कोई अलग नहीं हूं।अगले 5 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैं। मैं इन सब चीजों पर अपना ध्यान लगाना चाहता हूं।

रोहित ने आगे कहा कि हम जानते हैं कि पिछली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में क्या हुआ था। हम पहले खेल चुके हैं। हम कई सालो से ऐसे ही खेलते आए हैं।

इसके अलावा रोहित ने खिलाड़ियों के वर्क लोड मैनेजमेंट पर भी बात की और कहा कि हमने पिछली बार भी आईपीएल खेला था और उसके बाद यूके में एक टेस्ट मैच, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने के लिए आए थे। लेकिन यह निश्चित करना जरूरी है कि हर कोई तरोताजा रहे।

रोहित शर्मा से इस दौरान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) के विचारों के बारे में भी बात की गई जहां ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान ने अपनी टीम को फाइनल जीतने के लिए थोड़ा सा एडवांटेज दिया है।

इस पर रोहित शर्मा ने कहा है कि, रिकी पोंटिंग अपनी बात कहने के लिए आजाद हैं। हर क्रिकेट एक्सपर्ट अपनी राय दे सकता है। लेकिन हमें पता है कि हमारे लिए क्या दांव पर लगा हुआ है।

इसके अलावा रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के बारे में भी बात की है और कहा कि यह खिलाड़ी इंग्लैंड में खेल चुका है और उन्हें चैलेंज लेना व रन बनाना काफी पसंद है। ईमानदारी से कहें तो गिल को बताने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। केवल आप उनको कॉन्फिडेंस दे सकते हैं।

फिलहाल ओवल में मौसमी दशाएं काफी ठंडी हैं और लेकिन रोहित रविचंद्रन अश्विन को नहीं खिलाने को लेकर बात नहीं कर रहे हैं। रोहित ने कहा कि, मैं यह नहीं कह रहा हूं कि अश्विन नहीं खेलेंगे। हम कल एक बार फिर से परिस्थितियों को देखेंगे और फैसला करेंगे। इंग्लैंड में तो मौसम हर दिन बदलता रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+