WTC Final 2023: 87 साल में बस दो मैच में मिली जीत, क्या रोहित की कप्तानी में बदलेगी टीम की किस्मत

WTC Final 2023: टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के पास अपनी छाप छोड़ने का शानदार मौका है। भारतीय टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों में टेस्ट में शानदार रहा है।

WTC Final 2023

WTC final 2023, IND vs AUS Oval, Poor record: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच शुरू होने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। बुधवार यानी कि 7 जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम लंदन के ओवल मैदान पर एक-दूसरे से भिड़ेगी। इस मुकाबले को लेकर दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।

7 जून से मुकाबला: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 7 जून से ओवल के मैदान पर खेला जाना है। इस मुकाबले को जीतने के लिए दोनों ही टीम अपना पूरा दमखम दिखाने को बेताब है। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों का ही रिकॉर्ड ओवल के मैदान पर कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में फाइनल वाले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम ट्रॉफी को अपने नाम कर लेगी।

87 साल में बस दो जीत: ओवल के मैदान पर भारत ने अपना पहला टेस्ट मुकाबला साल 1936 में खेला था और टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। 87 साल में अब तक भारतीय टीम यहां सिर्फ दो मैचों में ही जीत हासिल कर सकी है। ओवल मैदान में 14 टेस्ट मुकाबले खेलते हुए भारत ने दो जीत अपने नाम करने में सफलता हासिल की है।

भारत के सामने बड़ी चुनौती: ओवल का मैदान तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रही है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास कई दिग्गज तेज गेंदबाज मौजूद है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के लिए यहां रन बनाना एक बड़ी चुनौती साबित होगी। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के साथ-साथ मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की कोशिश भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी का फायदा उठाने की होगी।

रोहित बदलेंगे टीम की किस्मत: भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में जीत हासिल की थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने यह खिताब जीता था। लगभग 10 साल के इंतजार के पास अब रोहित शर्मा के पास भारत को खिताब दिलाने का मौका है। विराट कोहली की कप्तानी में पिछली बार भारत को र्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+