WTC 2023-25: सभी 9 टीमों की जानकारी, कौन सी टीम होम-अवे फॉर्मेंट में किससे खेलेगी कितने मुकाबले
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के प्रोग्राम की घोषणा आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर कर दी है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल यानी 16 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन में एशेज सीरीज के जरिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अगली साइकल शुरू होने जा रही है।
आइए देखते हैं इस दौरान किन 9 टीमों के बीच टॉप के 2 स्थान हासिल करने की कवायद होगी। कौन सी टीमें अपने घर और विदेशी धरती पर कितने मैच खेलेंगी। इन टीमों को घरेलू जमीन पर किसके खिलाफ मैच खेलने हैं और विदेशी धरती पर किससे भिड़ना हैं, इन सब चीजों पर गौर करते हैं।

1. भारतीय क्रिकेट टीम- टीम इंडिया के हिस्से में इस साइकल के तहत कुल 19 मैच आएंगे।
घरेलू सीरीज- भारतीय क्रिकेट टीम अपने घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 3, इंग्लैंड के खिलाफ 5 और बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच खेलेगी।
विदेशी धरती पर सीरीज- यहां भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच, वेस्टइंडीज के खिलाफ दो और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैच खेलेगी।
2. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम- ये टीम भी इस साइकल में कुल 19 टेस्ट मैच खेलेगी।
घरेलू जमीन पर ऑस्ट्रेलिया का सामना भारत से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में होगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की सीरीज खेली जाएगी और पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच खेले जाएंगे।
विदेशी जमीन पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 2, इंग्लैंड के खिलाफ 5 और श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे।
3. इंग्लैंड क्रिकेट टीम- ये टीम इस चक्र में सबसे ज्यादा 21 मैच खेलेगी।
घरेलू जमीन पर अंग्रेजों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच, वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन और श्रीलंका के खिलाफ दो मैच खेलने हैं।
विदेशी धरती पर इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन, भारत के खिलाफ 5 और पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच खेलने हैं।
4. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस चक्र में 14 मैच खेलेगी।
घरेलू जमीन पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2, इंग्लैंड के खिलाफ 3 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैच खेलने हैं।
विदेशी जमीन पर भारत के खिलाफ तीन, बांग्लादेश के खिलाफ दो और श्रीलंका के खिलाफ भी दो मैच खेलने हैं।
5. पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इस दौरान 14 मैच खेलने हैं।
घरेलू जमीन पर इंग्लैंड के खिलाफ तीन, वेस्टइंडीज के खिलाफ दो और बांग्लादेश के खिलाफ दो मुकाबले खेलेगी।
विदेशी धरती पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो और श्रीलंका के खिलाफ दो मैच खेलेगी।
6. साउथ अफ्रीका को इस साइकल में 12 मैच खेलने हैं।
घरेलू जमीन पर भारत के खिलाफ दो, पाकिस्तान के खिलाफ दो और श्रीलंका के खिलाफ भी दो ही मैच खेलेगी।
विदेशी धरती पर न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ भी दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी
7. श्रीलंका क्रिकेट टीम- इस टीम को इस WTC साइकल में 12 मैच खेलने हैं।
घरेलू जमीन पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 2, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो और पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच खेलेगी।
विदेशी धरती पर श्रीलंका की टीम इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की सीरीज खेलेगी।
8. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को इस दौरान 13 मैच खेलने हैं।
घरेलू जमीन पर भारत के खिलाफ 2, साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो और बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की सीरीज खेलेगी।
विदेशी धरती पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो, इंग्लैंड के खिलाफ तीन और पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की सीरीज खेलेगी।
9. बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के दौरान 12 मैच खेलने जा रही है।
घरेलू सीरीज- न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ 2-2 मैचों की सीरीज होगी।
ओवरसीज सीरीज- भारत, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ 2-2 मैचों की सीरीज होगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications