रिंकू सिंह के 5 छक्कों से यश दयाल की बीमारी का कोई लेना-देना नहीं, साहा ने हार्दिक के दावे को किया खारिज

IPL: केकेआर के खिलाफ मैच से पहले रिद्धिमान साहा ने कहा कि यश दयाल की बीमारी का रिंकू सिंह के पांच छक्कों से कोई लेना-देना नहीं है। हम सभी ने उनका हौसला बढ़ाया है। वह अब बेहतर हैं। उनकी बीमारी का मैच से कोई संबंध नहीं है।

Yash Dayal

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग में आज डबल हेडर का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में रोचक भिड़ंत होगी। आज के मुकाबले के साथ ही एक बार फिर वो यादें ताजा हो गई हैं, जब केकेआर के तूफानी बल्लेबाज रिंकू सिंह ने जीटी के अखिरी ओवर में यश दयाल की लास्ट पांच गेंद पर लगातार 5 छक्के लगाए थे और अंसभव दिखने वाली जीत को संभव बनाकर केकेआर को सौंप दिया, लेकिन इस बार यश दयाल पिच पर नहीं नजर आएंगे।

दरअसल, जब कप्‍तान हार्दिक पांड्या से सवाल किया गया कि क्‍या केकेआर के एक खराब ओवर से यश दयाल का आईपीएल करियर खत्‍म हो गया है? इसका जवाब देते हुए पांड्या ने कहा कि यश दयाल फिलहाल बीमार हैं। उनका वजन भी 8 से 9 किलोग्राम तक कम हो गया। उन्होंने कहा कि, उस मुकाबले के बाद से उन्हें गहरा सदमा लगा है।

साहा ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि हार का इस मैच पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही साहा, कप्तान पांड्या के जवाब से सहमत नहीं दिखे, और उन्होंने कहा कि, 'मैच के आखिरी ओवर में पांच छक्के 1000 मैचों में एक बार लगते हैं। 'ऐसी चीजें 1000 या एक लाख मैचों में एक बार होती हैं। यह रिंकू का दिन था, यश का नहीं।'

हालांकि, साहा दावे से असहमत थे और कहा कि दयाल की बीमारी का रिंकू सिंह के पांच छक्कों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि, 'उनकी बीमारी का खेल से कोई संबंध नहीं है। वह गर्मी के बुखार से पीड़ित हैं। वह अस्वस्थ है। मानसिक रूप से एकदम ठीक हैं। आपको ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। हम सभी ने उसका हौसला बढ़ाया है। वह अब बेहतर हैं। इस मैच से कोई संबंध नहीं है।

ये भी पढ़ें- KKR vs GT Match Prediction: पिछली बार रिंकू ने किया था चमत्कार, ऐसी हैं दोनों संभावित 11, आज कौन जीतेगा मैच

टीम को तेज शुरुआत देने के बावजूद साहा अभी भी बड़ा स्कोर बनाने से चूक गए हैं। ऐसे में उन्होंने कहा कि, 'मैंने हमेशा अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की। अगर मुझे टीम की गति मिल जाती है तो मैं खुश हूं। अगर आपकी टीम हार जाती है तो शतक मायने नहीं रखता। अगर टीम जीतती है तो मैं 25 या 50 रन बनाकर खुश हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+