'मैने नहीं बताया, किसी और ने किया लीक', ड्रेसिंग रूम की बातें बाहर आने पर साहा ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को लेकर पिछले कुछ दिनों में कई बाते सामने आयी हैं, जिसके तहत उनके करियर को खत्म माना जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को श्रीलंका के खिलाफ घर पर खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये शामिल नहीं किया जायेगा। इसके साथ ही यह भी खबर आयी है कि साहा टीम में मौका नहीं मिलने से नाराज चल रहे हैं और यही वजह है कि वो रणजी टीम में खेलते हुए नजर नहीं आयेंगे।

Wriddhiman Saha
Photo Credit: Twitter

माना जा रहा है कि श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज के लिये भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और ईशांत शर्मा को आराम दिया जाने वाला है। भले ही श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिये अब तक टीम का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन इसकी उम्मीद जताई जा रही है कि युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिये सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।

और पढ़ें: 'सॉरी भाई, ले नहीं पाये', IPL की नीलामी में आवेश खान को नहीं खरीद पाने पर भावुक हुए ऋषभ पंत

क्या खत्म हो गया है साहा का करियर

क्या खत्म हो गया है साहा का करियर

उल्लेखनीय है कि साउथ अफ्रीका दौरे पर खराब प्रदर्शन करने के बाद अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा का आगामी टेस्ट सीरीज के लिये टीम से बाहर होना तय है। इस को देखते हुए दोनों खिलाड़ी घरेलू स्तर पर खेली जाने वाली रणजी ट्रॉफी के 2021-22 सीजन का हिस्सा बनते नजर आयेंगे, ताकि अच्छा प्रदर्शन कर टीम में वापसी कर सकें। हालांकि ऋद्धिमान साहा ने बंगाल की घरेलू टीम से रणजी खेलने से इंकार किया है। ऋद्धिमान साहा के रणजी सीजन का हिस्सा नहीं बनने की खबर काफी समय से मीडिया में बनी हुई है, हालांकि इस दिग्गज विकेटकीपर ने पहली बार इस बात को स्वीकार किया है और कहा है कि जो भी बातें मीडिया में लीक हुई है उसके पीछे वो नहीं कोई और है।

कैसे लीक हुई रणजी न खेलने की बात

कैसे लीक हुई रणजी न खेलने की बात

2019 में खराब प्रदर्शन करने के बाद 2020 में ऋषभ पंत खेल के तीनों प्रारूप से बाहर हो गये थे, और साहा टेस्ट टीम के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज की पसंद बन गये। हालांकि 2021 में जिस तरह से पंत ने वापसी की दोबारा अपनी जगह पक्की कर ली, वहीं साहा को जब मौका मिला तो कोरोना वायरस के चलते क्रिकेट ही नहीं हो सका। वहीं अब चयनकर्ता ऋषभ पंत के साथ किसी युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को बैकअप के रूप में तैयार करना चाहते हैं, जिसके लिये वो श्रीलंका के खिलाफ केएस भरत या किसी और युवा खिलाड़ी को मौका दे सकते हैं। ऐसे में जब साहा ने अपने भविष्य पर मंडरा रहे अनिश्चितता के बादल को देखा तो उन्होंने रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि साहा फिलहाल आईपीएल और घरेलू स्तर के सीमित ओवर क्रिकेट में ही खेलने पर ध्यान लगा रहे हैं।

टाइम्स नॉव से बात करते हुए साहा ने कहा,'मैं बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन गया था और उनके अध्यक्ष को बताया था कि मैं इस सीजन रणजी ट्रॉफी नहीं खेल पाउंगा। इसके बाद जो कुछ हुआ वो मेरे कंट्रोल में नहीं है। मैंने किसी को नहीं बताया और मैं अब भी प्रोटोकॉल के तहत भारतीय टीम का हिस्सा हूं। मैं इसके अलावा ड्रेसिंग रूम में हुई किसी भी बात के बारे में नहीं बोल सकता और न ही टीम की मेरे साथ हुई बातचीत के बारे में। जब तक मैं टीम में हूं कुछ नहीं कह सकता, मैने कुछ बताया भी नहीं है। खबरों को लेकर यही कह सकता हूं कि किसी और ने इस बारे में बताया होगा।'

ड्रेसिंग रूम की बातें लीक करने पर सस्पेंड हो सकता है खिलाड़ी

ड्रेसिंग रूम की बातें लीक करने पर सस्पेंड हो सकता है खिलाड़ी

साहा ने इस बातचीत के दौरान माना कि उन्होंने बंगाल क्रिकेट संघ को खुद जाकर रणजी ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लेने की बात कही थी और अपने कारणों के बारे में बताया था, लेकिन उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि यह खबर उसके बाद मीडिया में लीक कैसे हो गयी। साहा ने साफ किया कि बीसीसीआई प्रोटोकॉल के तहत ड्रेसिंग रूम के अंदर की बातचीत काफी कॉन्फिडेंशियल होती हैं, ऐसे में अगर कोई इसे लीक करता है तो उस पर डिसिप्लिनरी कार्रवाई हो सकती है और सस्पेंड भी किया जा सकता है। आपको बता दें कि ऋद्धिमान साहा को आईपीएल नीलामी के दौरान गुजरात टाइटंस की टीम ने 1.9 करोड़ में शामिल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+