WPL Auction 2023: धोनी की तरह खेलने वाली ऋचा को आरसीबी ने खरीदा, पैसों से किया मालामाल
महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में आरसीबी की तरफ से बड़ी बोली देखने को मिल रही है, दिग्गजों के लिए इस टीम ने अच्छी रकम खर्च की है।

WPL Auction 2023: महिला प्रीमियर लीग में भारतीय क्रिकेटरों के ऊपर बड़ी बोली लगने की संभावना जताई जा रही थी और कुछ ऐसा ही देखने को मिला। हालांकि विदेशी क्रिकेटरों पर भी धन की बारिश हुई है लेकिन भारत की टीम से कई महिलाओं के लिए ऊंची बोली लगी। इनमें एक ऋचा घोष का नाम भी शामिल है। हाल ही में अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की सदस्य ऋचा सीनियर टीम से भी खेलती हैं। उनको इस सीजन महिला प्रीमियर लीग के लिए आरसीबी की टीम में शामिल किया गया है।
WPL Auction: जेमिमा रोड्रिग्स पर नीलामी में धन की बारिश, कल ही टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को धोया था
आरसीबी ने लगाई सबसे बड़ी बोली
ऋचा घोष को खरीदने के लिए कुछ टीमों के बीच बिड वॉर देखने को मिली लेकिन अंततः आरसीबी ने उनको 1.90 करोड़ रुपये में खरीद लिया। खास बात यह भी है कि ऋचा घोष की बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। ऋचा घोष को तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए जाना जाता है और वह बड़े शॉट जड़ने में भरोसा रखती है। उनके शॉट्स में ताकत का इस्तेमाल होता है। कई बार उनकी बल्लेबाजी में महेंद्र सिंह धोनी की झलक दिखाई देती है।
टी20 वर्ल्ड कप में खेल रही हैं ऋचा
ऋचा घोष फ़िलहाल टी20 वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका में हैं। केपटाउन में भारतीय टीम के पहले मुकाबले में उनका बल्ला चला था। जेमिमा रोड्रिग्स के साथ क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी करते हुए ऋचा घोष ने टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने 20 गेंदों का सामना करते हुए 31 रनों की नाबाद पारी खेली। अठारहवें ओवर में उनके बल्ले से लगातार तीन चौके देखने को मिले थे। इसके बाद चर्चा यही थी कि महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में ऋचा घोष पर कितनी बिड होगी।
अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी खेली थीं
इससे पहले ऋचा घोष हाल ही में समाप्त हुए अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में खेलकर आई हैं। वहां टीम इंडिया ने पहले ही एडिशन को जीता था। इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत हासिल करते हुए खिताबी जीत दर्ज की थी। सीनियर टीम से अंडर 19 में खेलने की योग्यता शेफाली वर्मा और ऋचा घोष के पास थीं। दोनों की उम्र 19 साल से ज्यादा नहीं थीं। ऐसे में इनको खेलने का मौका मिल गया।












Click it and Unblock the Notifications