WPL Auction: जेमिमा रोड्रिग्स पर नीलामी में धन की बारिश, कल ही टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को धोया था

जेमिमा रोड्रिग्स ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को जमकर धोया था, आज महिला आईपीएल की नीलामी में उनको बड़ी रकम मिली है।

Jemimah Rodrigues

WPL 2023 Auction: महिला आईपीएल 2023 के लिए नीलामी में कुछ दिलचस्प बिड देखने को मिली हैं। भारतीय खिलाड़ियों की मांग हर टीम में देखी जा रही है। टीम इंडिया इस समय टी20 वर्ल्ड कप खेलने में व्यस्त है लेकिन मुंबई में नीलामी के दौरान उनके ऊपर बड़ी बोली लग रही है। जेमिमा रोड्रिग्स के ऊपर भी अच्छी बोली लगी है। इस सीजन के लिए रोड्रिग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। रोड्रिग्स के पर अच्छी खासी बोली लगने की उम्मीद की जा रही थी।

दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई बड़ी बोली

दिल्ली कैपिटल्स ने बिड वॉर में अन्य टीमों को पीछे छोड़ते हुए रोड्रिग्स को अपने साथ शामिल कर लिया। बोर्ड वॉर जीतते हुए दिल्ली ने रोड्रिग्स को 2.20 करोड़ रुपये की राशि के साथ खरीद लिया। अन्य टीमों ने भी दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन बाजी कैपिटल्स के हाथ लगी। रोड्रिग्स की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी लेकिन उनको इससे ज्यादा रकम मिली है।

जेमिमा ने टी20 वर्ल्ड में पाकिस्तान को धोया

दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने रविवार को ही पाकिस्तानी टीम को हराया। केपटाउन में खेले गए इस मुकाबले में भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्स ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को जीत दिलाने में अपना अहम योगदान दिया। रोड्रिग्स ने 38 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 53 रनों की पारी खेली। भारत ने 150 रनों का लक्ष्य 3 विकेट पर हासिल कर लिया। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि रोड्रिग्स के ऊपर बड़ी बोली लग सकती है। बिड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

भारतीय खिलाड़ियों की तगड़ी मांग

इससे पहले भारतीय टीम की कुछ और दिग्गज महिलाओं के लिए बड़ी बोली देखने को मिली। सबसे ऊपर स्मृति मंधाना का नाम आया। उनके लिए आरसीबी ने 3 करोड़ 40 लाख तक की बोली लगाई और अपनी टीम में शामिल कर लिया। हरमनप्रीत कौर के लिए 1 करोड़ 80 लाख रुपये तक बिड हुई। उनको मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+