WPL Auction: 9 दिसंबर को मुंबई में खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश, 60 खिलाड़ी रिटेन और....
WPL 2024 Auction: महिला प्रीमियर लीग को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीज़न के लिए ऑक्शन का आयोजन 9 दिसंबर 2023 को मुंबई में किया जाएगा। अगले साल यानी साल 2024 में फरवरी और मार्च के महीने में महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन होने की संभावनाएं हैं। महिला आईपीएल में दूसरे सीजन में भी पांच टीमें हिस्सा लेने वाली है।
मुंबई ने जीता था पहला सीजन: इन पांच टीमों ने अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी थी। पांच फ्रेंचाइजियों द्वारा में 21 विदेशी क्रिकेटर सहित कुल 60 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है। जबकि 29 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है। महिला आईपीएल का पहला सीजन मुंबई इंडियंस की टीम ने जीतने में सफलता हासिल की थी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल मुकाबले में हराकर महिला आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था।

रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट
यूपी वॉरियर्स, रिटेन खिलाड़ी: एलिसा हिली, अंजली सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, प्रशस्वी चोपड़ा,राजेश्वरी गायकवाड़, एस यशाश्री, श्वेता सेहरावत, सोफी एक्लेस्टन, ताहिला मैक्ग्रा।
रिलीज खिलाड़ी: देविका वैद्य, शबनिम इस्माइल, शिवाली शिंदे, सिमरन शेख
गुजरात की टीम के रिटेन खिलाड़ी: एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, डायलान हेमलता, हरलीन देयोल, लॉरा वॉलवारड्ट, शबनम शाकिल, स्नेह राण, तनुजा कंवर।
रिलीज खिलाड़ी: एनाबेल सदरलैंड, अश्वनी कुमारी, जॉर्जिया वारेहम,हर्ले गला,किम गैरथ,मानसी जोशी, मोनिका पटेल,पारूनिका सिसोदिया, शाबिनेनी मेघना,सोफी डंकली, सुषमा वर्मा
आरसीबी, रिटेन खिलाड़ी: आशा शोभना,दिशा कसाटा, एलिसा पैरी, हेदर नाइट, इंद्रानी रॉय, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयांका पाटिल,स्मृति मांधना, सोफी डिवाइन।
रिलीज खिलाड़ी: डेन वान निकर्क, एरीन बर्न्स, कोमल जांजड, मेगन शूट,पनूम खेमा, प्रीति बोस, शाना पवार
मुंबई इंडियंस: रिटेन खिलाड़ी- हैले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया, नताली सीवर,एमेलिया कर, इसाबेल वॉन्ग, शोले ट्रॉयन, पूजा वस्त्राकर,साइका इशाक, अमनजोत कौर, जिंटीमानी कालिटा, हुमैरा काजी, प्रियंका बाला।
रिलीज खिलाड़ी- हेदर ग्राहम, धारा गुज्जर,सोनम यादव, नीलम बिष्ट
दिल्ली कैपिटल्स: रिटेन खिलाड़ी- एलीसे कैप्सी, अरुंधती रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, जेस जोनासन, लॉरा हैरिस, मारिजाने कैप,मिन्नू मानी, पूनम यादव, राधा यादव, शेफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति,तानिया भाटिया, टिटास साधू।
रिलीज खिलाड़ी: अपर्णा मोंडल, जासिया अख्तर, तारा नौरिस












Click it and Unblock the Notifications