WPL 2023 में महिलाओं को स्टेडियम में फ्री एंट्री, पुरुष दर्शकों के लिए इतने रुपये का टिकट

महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन हर मायने में ख़ास होने वाला है, टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है और इसे लेकर अहम जानकारी सामने आई है।

Indian women players

WPL 2023 Tickets Information: महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं और टूर्नामेंट शुरू होने में महज दो दिनों का समय बचा है। पांच टीमों के बीच होने वाले पहले सीजन को यादगार बनाने के लिए बीसीसीआई ने हर तरह के प्रयास किये हैं। दिग्गज खिलाड़ियों से सजी हुई इस लीग को लेकर फैन्स में भी उत्साह है और हर किसी को लीग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। इन सबके बीच मैचों को स्टेडियम में जाकर लाइव देखने के लिए टिकटों को लेकर भी उत्सुकता है।

WPL 2023 के टिकट ऑनलाइन कहां खरीदें?

खबरों के अनुसार BookMyShow को आधिकारिक पार्टनर बनाया गया है। टिकटों के लिए इस कम्पनी को साथ जोड़ा गया है। ऐसे में एप्लीकेशन और वेबसाईट पर टिकट खरीदे जा सकेंगे। जो भी फैन्स स्टेडियम में जाकर मैच देखने की इच्छा रखते हैं, वे 'बुकमायशो' के एप्लीकेशन या वेबसाईट पर लोगइन करते हुए टिकट खरीद सकते हैं।

WPL 2023 के ऑफलाइन टिकट कहां खरीदें?

फिलहाल महिला प्रीमियर लीग के ऑफलाइन टिकटों को लेकर फ़िलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन ऑनलाइन टिकट बिकने शुरू हो गए हैं। 4 मार्च को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच होने वाले पहले मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। कोई भी ऑनलाइन बुकिंग कर सकता है। अन्य मैचों के टिकट भी इसी तरह से बिकेंगे। देखना होगा कि ऑफलाइन टिकटों के लिए क्या व्यवस्था रहेगी।

WPL 2023 के कितने रुपये का है?

बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के लिए एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। महिला दर्शकों के लिए कोई शुल्क नहीं होगा। स्टेडियम में जाने के लिए महिलाओं के टिकट पर पैसा नहीं लगेगा। हालांकि पुरुष दर्शकों के लिए टिकटों की कीमत तय की गई है। 100 और 400 रुपये में टिकट खरीदे जा सकते हैं। किसी भी आयु वर्ग की महिलाओं के लिए राशि देय नहीं होगी। इसे बोर्ड का एक अच्छा फैसला माना जा रहा है। टूर्नामेंट 4 मार्च से 26 मार्च तक चलेगा और इसमें कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+