WPL 2023, RCB vs UP: जीत के लिए तरसी आरसीबी को दिखाना होगा दम, मंधाना-हीली में होगी टक्कर
WPL 2023, RCB vs UP Playing XI: विमेंस प्रीमियर लीग में आरसीबी को लगातार तीन मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम को अपनी पहली जीत की तलाश है।

WPL 2023, RCB vs UP Playing XI: रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच विमेंस प्रीमियर लीग में शुक्रवार को एक बेहद ही दिलचस्प मुकाबला खेला जाना है। रॉयल चैलेंजर्स विमेन प्रीमियर लीग में एक भी मैच नहीं जीत सकी है। यही वजह है कि वह प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे मौजूद है। आरसीबी तीन मैचों में तीन हार के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी पांचवें पायदान पर है।

मंधाना की कप्तानी पर उठे सवाल
रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना की कप्तानी पर लगातार फैंस सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं बल्ले से भी वह लगातार फ्लॉप हो रही है। पिछले तीन मुकाबलों में मंधाना ने कुछ हैरान करने वाले फैसले लिए थे। टूर्नामेंट के छठे मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने आरसीबी को 11 रनों से हरा दिया था। इस मैच में आरसीबी ने बैटिंग ऑर्डर को सही क्रम में नहीं भेजा। लिहाजा टीम को हार के रूप में खामियाजा भुगतना पड़ा।

यूपी की टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी
यूपी वॉरियर्स ने गुजरात जायंट्स को तीन विकेट से हराकर दमदार अंदाज में महिला आईपीएल का आगाज किया था। लेकिन अगले मैच में दिल्ली के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा। एलिसा हीली के बल्ले से अब तक कप्तानी पारी नहीं निकली है। ऐसे में आरसीबी के खिलाफ वह टीम के लिए बड़ी पारी खेलना चाहेगी। पावर हिटर बैटर ताहिला मैक्ग्रा भी बल्ले से दमखम दिखा सकती हैं। साउथ अफ्रीका की 34 साल की स्टार तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल को दिल्ली के खिलाफ मौका दिया गया था। वह आरसीबी के बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। सोफी एकलेस्टन भी यूपी के लिए मैच विनर साबित हो सकती हैं।

जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
यूपी वॉरियर्ज : एलिसा हीली (कप्तान), श्वेता सेहरावत, किरण नवगिरे, ताहलिया मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा, सिमरन शेख, देविका वैद्य, शबनिम इस्माइल, सोफी एक्लेस्टन, अंजलि सर्वनी और राजेश्वरी गायकवाड़।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, पूनम खेमनार, रिचा घोष (विकेटकीपर), हीथर नाइट, श्रेयांका पाटिल, कनिका आहूजा, मीगन शट, प्रीति बोस और रेणुका सिंह।












Click it and Unblock the Notifications