WPL 2023 Eliminator और Final मैच में पहुंची ये टीमें, जानिए क्या है मुकाबलों का शेड्यूल

Women Premier League 2023 में तीन टीमें ट्रॉफी हासिल करने के बिल्कुल नजदीक आ गई हैं। यहां दो आईपीएल की बड़ी फ्रेंचाइजी हैं जहां यूपी वारियर्स नॉकआउट में कुछ उलटफेर करके एक बड़ा धमाल करना चाहेगी।

WPL 2023

वूमेन प्रीमियर लीग में 21 मार्च के दिन रोमांच इस बात का था कि लीग स्टेज के अंतिम 2 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस वूमेन (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वूमने व यूपी वारियर्स किस तरह से अपने प्लेऑफ और फाइनल में पहुंचने के समीकरण बदलेंगे। इन मुकाबलों से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम टॉपर थी, मुंबई इंडियंस नंबर दो पर थी और यूपी वारियर्स नंबर तीन पर थी। ऐसे में कुछ अप्रत्याशित होने की उम्मीद लगाए बैठे फैंस के हाथ कुछ नहीं लगा है क्योंकि इन मुकाबलों के नतीजे बिल्कुल वैसे ही आए हैं जैसे इन मैचों से पूर्व की स्थिति थी।

नहीं हो सका उलटफेर-

मुंबई इंडियंस वूमेन की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बहुत बड़ी जीत की दरकार थी और इसके बाद वे दिल्ली कैपिटल्स वूमेन के रन रेट को पीछे छोड़कर टॉप स्पॉट हासिल कर सकते थे। टॉप स्थान हासिल करने वाली टीम को फाइनल में सीधी एंट्री मिल जाती है लेकिन मुंबई इंडियंस जीत के बावजूद नंबर दो पर रही जिसके चलते वह एलिमिनेटर मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर गई है।

अब दूसरे मैच की बात करते हैं जहां यूपी वारियर्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स वूमेन से था। मुंबई के जीतने ने यूपी वारियर्स की संभावनाएं पहले ही खत्म कर दी थी कि वह टॉप पर नहीं पहुंच सकते और रही सही कसर दिल्ली कैपिटल्स वूमेन ने आसानी से 5 विकेट की जीत के साथ पूरी कर दी। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में 12 अंक और प्लस 1.856 के रन रेट के साथ टॉप करते हुए सीधे फाइनल में पहुंच गई है।

WPL 2023

अगर मुंबई इंडियंस वूमेन की टीम आरसीबी वूमेन से हार जाती और यूपी वारियर्स दिल्ली कैपिटल्स वूमेन से जीत जाती तो इन तीनों ही टीमों के 10 अंक होते और रन रेट यह तय करता कि कौन किस स्थिति में खड़ा है। अभी दिल्ली कैपिटल्स वूमेन और मुंबई इंडियंस के बीच 12-12 अंक ही है लेकिन रन रेट ने ही यह तय किया है कि दिल्ली कैपिटल्स को सीधे एंट्री मिलेगी और मुंबई इंडियंस को फाइनल में पहुंचने के लिए यूपी वरियर्स से एक एलिमिनेटर मुकाबला खेलना होगा।

इस मुकाबले का नाम एलिमिनेटर इसलिए है क्योंकि इसमें हारते ही टीम बाहर हो जाएगी और जीतने वाली को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलने का मौका मिलेगा।

मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स एलिमिनेटर मैच शेड्यूल WPL 2023 Mumbai Indians Women vs UP Warriorz Eliminator match

एलिमिनेटर मुकाबला 24 मार्च को मुंबई इंडियंस वूमेन और यूपी वारियर्स के बीच में खेला जाएगा। यह मैच नवी मुंबई में डॉक्टर डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकैडमी में खेला जाएगा और भारतीय समयानुसार 7:30 शाम में शुरू होगा।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम एलिमिनेटर मैच विजेता फाइनल मैच शेड्यूल WPL 2023 Delhi Capitals Women vs TBC Final schedule

फाइनल मैच रविवार 26 मार्च को खेला जाना है जहां दिल्ली कैपिटल्स वूमेन की टीम एलिमिनेटर मुकाबले के विजेता के साथ मुंबई के ब्राबोर्न स्टेडियम में खेलेगी। यह मुकाबला भी भारतीय समय अनुसार शाम को 7:30 पर शुरू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+