WPL 2023: बेथ मूनी बनीं गुजरात जायंट्स की कप्तान, स्नेहा राणा को मिली उपकप्तानी

महिला ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की कप्तान बेथ मूनी महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जॉयंट्स की कप्तान बनी हैं। वहीं भारत की स्नेहा राणा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

Beth mooney

महिला टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद अब महिला प्रीमियर लीग की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। WPL के पहले सीजन के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 4 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होगा। इस बीच सोमवार को गुजरात जॉयंट्स फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान की घोषणा कर दी है। फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज बेथ मूनी को अपना कप्तान घोषित किया है। आपको बता दें कि बेथ मूनी ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में ही रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर छठवीं बार चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। बेथ मूनी ने अपनी टीम को विश्व चैंपियन बनाने में अपने प्रदर्शन से भी अहम भूमिका निभाई है।

बेथ मूनी की प्रतिक्रिया

गुजरात जॉयंट्स फ्रेंचाइजी ने भारत की ऑलराउंडर स्नेह राणा को टीम का उपकप्तान बनाया है। वहीं टीम के पूर्व साथी राचेल हेन्स जाइंट्स के मुख्य कोच बने हैं। गुजरात की कप्तानी मिलने के बाद बेथ मूनी की ओर से प्रतिक्रिया भी जारी हुई है। उन्होंने कहा है कि महिला प्रीमियर लीग 2023 में गुजरात जॉयंट्स के लिए मिली इस जिम्मेदारी से बहुत खुश हूं। इस टूर्नामेंट में स्नेहा, मिताली राज और राचेल हेन्स के साथ समय बिताना शानदार अनुभव रहने वाला है।

बेथ मूनी ने फाइनल में बनाए 74 रन

आपको बता दें कि बेथ मूनी गुजरात जॉयंट्स की कप्तानी डिजर्व भी करती थीं। हालांकि कप्तानी के लिए उन्हीं की हमवतन एश्ले गार्डनर का नाम भी कप्तानी की रेस में चल रहा था, लेकिन गुजरात जॉयंट्स फ्रेंचाइजी बेथ मूनी की कप्तानी से काफी प्रभावित रही। बेथ मूनी ने रविवार को टी20 विश्व कप के फाइनल में भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 74 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 53 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 74 रन ठोके थे। एश्ले गार्डनर ने 21 गेंदों में 29 रन की पारी खेली थी।

मूनी का इंटरनेशनल करियर

आपको बता दें कि मूनी 2018 और 2020 में ऑस्ट्रेलिया की टी20 विश्व कप विजेता टीमों का हिस्सा रही हैं। मूनी की कप्तानी में ही ऑस्ट्रेलिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा सेंचुरी का रिकॉर्ड बेथ मूनी के ही नाम है। 29 साल की बेथ मूनी ने अभी तक अपने इंटरनेशनल करियर में 83 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2350 रन बनाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम दो शतक हैं। उनका औसत 40 से उपर का है। वहीं 57 वनडे मैचों में मूनी ने 52.45 की औसत से 1941 रन बनाए हैं। वनडे में उनके नाम 3 शतक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+